विकसित भारत और विकसित हरियाणा बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को रहना होगा स्वस्थ : तजेन्द्र सिंह गोल्डी

विकसित भारत और विकसित हरियाणा बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को रहना होगा स्वस्थ : तजेन्द्र सिंह गोल्डी।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

भाजपा के जिलाध्यक्ष तजिंद्र सिंह ने साई के फिट इंडिया फिटनेस अभियान का किया शुभारंभ।
भारतीय खेल प्राधिकरण व नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई साइकिल रैली को दी हरी झंडी।
साई की तरफ से जिला अध्यक्ष को किया सम्मानित।

कुरुक्षेत्र 20 अप्रैल : भाजपा के जिला अध्यक्ष तजेन्द्र सिंह गोल्डी ने कहा कि विकसित भारत और विकसित हरियाणा बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ रहना होगा। इस प्रदेश के नागरिकों को स्वस्थ रहने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से चलाए जा रहे फिट इंडिया फिटनेस अभियान में भाग लेना होगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष तजिंद्र सिंह गोल्डी रविवार को साई सेंटर कुरुक्षेत्र में भारतीय खेल प्राधिकरण व नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले भाजपा जिला अध्यक्ष तजिंद्र सिंह गोल्डी,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि बतान, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष घुमन सिंह किरमच, पूर्व मंत्री देवेंद्र शर्मा, डीएसओ मनोज कुमार, साई के वरिष्ठ प्रशिक्षक कुलदीप सिंह वडैच, नेहरू युवा केंद्र की जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरमीय ने हरी झंडी देकर साइकिल रैली का शुभारंभ किया। इस साईकिल रैली ने साई सेंटर और आस- पास के क्षेत्र के लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया अभियान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नशा मुक्त हरियाणा का संदेश भी दिया।
उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक दौर में मनुष्य को अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए खेल कूद गतिविधियों में भाग लेने की जरूरत है। इन खेल कूद गतिविधियों के साथ- साथ प्रत्येक मनुष्य को योगा, साईकिलिंग और नियमित रूप से सैर को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण ने समाज को फिट रहने के लिए जन जागरण अभियान को शुरू करके एक सराहनीय कार्य किया है। इस फिट इंडिया अभियान मेें प्रत्येक व्यक्ति को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने ककहा कि फिट इंडिया अभियान के साथ जुडकऱ नागरिक अपने आप को स्वस्थ बना सकता है। इसलिए इस अभियान के साथ सभी को जुडऩा चाहिए।
साई के सहायक निदेशक बाबू राम रावल ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से फिट इंडिया अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के साथ प्रत्येक वर्ग को जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। साई के सीनियर कोच कुलदीप सिंह वडैच, सेवानिवृत चीफ कोच गुरविन्द्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम के अंत में साई की तरफ से जिला भाजपा अध्यक्ष तजेन्द्र सिंह गोल्डी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह, पूर्व डीएसओ यशवीर सिंह,हॉकी प्रशिक्षक नरेन्द्र ठाकुर, साईकिलिंग कोच कोमल नेहरू युवा केन्द्र से कांता रानी, समाजसेवी बलराज ग्रेवाल, समाजसेवी विनोद गर्ग, नरेश सैनी आदि उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतरराष्ट्रीय शिष्टमंडल हरियाणा विधानसभा और कसौली का भ्रमण करने उपरांत कुरुक्षेत्र रवाना

Sun Apr 20 , 2025
अंतरराष्ट्रीय शिष्टमंडल हरियाणा विधानसभा और कसौली का भ्रमण करने उपरांत कुरुक्षेत्र रवाना। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। चंडीगढ़, 20 अप्रैल :36वें अंतरराष्ट्रीय विधायी प्रारूपण प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत भारत आया 13 देशों का 27 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा का विस्तृत भ्रमण कर विधायी कार्यप्रणाली को समझने और कसौली का […]

You May Like

Breaking News

advertisement