सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण घोषित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में सत्र 2025-26 का कक्षा P.G से 5th कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री अतुल कपूर पूर्व उपसभापति नगर निगम बरेली एवं कार्यक्रम अध्यक्षा श्रीमती मोना शर्मा प्रबंधिका कांति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बरेली, विद्यालय अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल, प्रबंधक श्री दिनेश मलिक कोषाध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल (सी.ए) उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल अनूप शर्मा ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं पुष्पार्चन कर किया। विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया एवं स्वागत किया तत्पश्चात विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल परिणाम घोषित किया। विद्यालय का परीक्षाफल परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रम एवं नियमितता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं, जो विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं समर्पित आचार्य एवं दीदी, प्रबंध समिति के मार्गदर्शन का परिणाम है। मुख्य अतिथि अतुल कपूर ने कहा परीक्षाफल परिणाम जीवन में उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है साथ ही संघर्ष से निकलकर सुगमता की ओर ले जाता है। कार्यक्रम अध्यक्षा श्रीमती मोना शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा सभी छात्र-छात्राएं अपने जीवन में अपने श्रेष्ठतम को अपनायें जिससे अपने परिवार, विद्यालय और समाज का का नाम रोशन हो सके।
इस वर्ष पूर्व प्राथमिक वर्ग में कर्णिका यादव एवं युगल किशोर ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया एवं प्राथमिक वर्ग में रुद्रांश यादव ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। इसी के साथ कक्षा P.G में अर्चित मौर्य N.C में नियति मौर्य, श्रेष्ठ एवं काव्या L.K.G में युगल किशोर, कर्णिका यादव, नैमिष शुक्ला एवं रूद्र सक्सेना U.K.G में वैदविक, एवं दिव्यांश कक्षा प्रथम में तपस्या, अथर्व एवं पूर्वी कक्षा द्वितीय में आरोही, रुद्रांश यादव, गरिमा एवं अदिति सिंह कक्षा तृतीय में नैतिक, ध्रुव,श्रद्धा एवं दृष्टि सक्सेना कक्षा चतुर्थ में भार्गवी, ईशी, अनुष्का प्रताप एवं अनुष्का कश्यप कक्षा पंचम में आरब भारद्वाज, काव्या सारस्वत, संस्कृति गंगवार एवं आराध्या शर्मा ने अपनी कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्मृति चिन्ह के साथ विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इसी के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय स्तर, जिला स्तर, प्रांत स्तर और क्षेत्र स्तर पर स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इन्होंने न केवल शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त की, बल्कि खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं नेतृत्व क्षमता में भी विशेष योगदान दिया। विद्यालय अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने आशीष वचन के साथ जीवन में आगे बढ़ने का बोध कराया। कोषाध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये।विद्यालय प्रबंधक दिनेश मलिक ने आए हुए अतिथि एवं अभिभावकों काआभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रामकिशोर श्रीवास्तव ने किया। उक्त जानकारी शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने दी इस अवसर पर भारी संख्या में विद्यालय के अभिभावक एवं मातृशक्ति उपस्थिति रही। इस अवसर पर आसाराम गंगवार, धीरज सिंह, रामेश्वर सिंह, संजीव उपाध्याय, नितिन प्रजापति,श्रीमती अलका नवीन, नीलम मिश्रा, प्रियंका यादव, पारुल सक्सेना, साधना शर्मा आदि सहित पूरा आचार्य परिवार उपस्थित रहा ।




