अयोध्या: आईएएस परीक्षा में 13 वा स्थान मिलने पर परिवार और शुभचिंतकों में जश्न का माहौल

अयोध्या:—-

▪️आईएएस परीक्षा में 13 वा स्थान मिलने पर परिवार और शुभचिंतकों में जश्न का माहौल*

मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या

जनपद के बीकापुर विकासखड क्षेत्र के प्रतापपुर उर्फ बरहूपुर निवासी बिदुषी सिंह पुत्री इंजीनियर दीपेंद्र प्रताप सिंह नें दिल्ली में एक वर्ष तक कोचिंग करने के बाद घर से तैयारी करते हुए प्रथम प्रयास में ही आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण करके क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। विदुषी सिंह को संघ लोक सेवा आयोग सिविल परीक्षा में 13 वा स्थान मिला है।
वर्तमान में विदुषी सिंह फैजाबाद नगर के जेबी पुरम कालोनी स्थित आवास पर अपने माता पिता के साथ रहकर तैयारी कर रही थी।
बिदुषी के पिता विद्युत विभाग में इंजीनियर हैं, जबकि विदुषी सिंह की मां प्रीति सिंह बीकापुर शिक्षा क्षेत्र के बरहूपुर प्राथमिक परिषदीय विद्यालय में प्रधानाध्यापिका हैं।
मंगलवार को यूपीएससी सिविल सेवा का परीक्षा फल घोषित होने पर पूरे परिवार और शुभचिंतकों में जश्न का माहौल है।
विदुषी सिंह के पर बाबा सीताराम सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और देश की आजादी में अपना योगदान दिया था।
विदुषी सिंह के चाचा सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी विदुषी सिंह शुरू से ही पढ़ने में काफी होनहार थी। विदुषी सिंह दो बहनों में छोटी है। बड़ी बहन विदेश में पढ़ाई कर रही है। आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद विदुषी सिंह के घर पर बधाई देने वाले लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है। दूरदराज के लोग फोन द्वारा भी बधाई दे रहे हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: ओवर रेटिंग का खुला खेल,

Wed May 24 , 2023
जफर अंसारी आबकारी महकमे की हीलाहावली से हर गली नुक्कड़ पर बिक रही है अवैध अंग्रजी शराब”क्षेत्र की सरकारी दुकानों में चल रहा है ओवर रेटिंग का खुला खेल।अवैध शराब बिक्री व ओवर रेटिंग के खिलाफ जल्द व्यापक अभियान चलाकर की जाएगी सख्त कार्यवाही-धीरेंद्र बिष्ट आबकारी निरीक्षक लालकुआं नगर सहित […]

You May Like

Breaking News

advertisement