कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – उमेश गर्ग।

कुरुक्षेत्र, 31 दिसम्बर :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुक्रवार को तीन शिक्षक व तीन गैर शिक्षक कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों से औपचारिक बातचीत की एवं विश्वविद्यालय में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए उनसे सुझाव लिए व उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अनुभव विश्वविद्यालय के काम आएंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ ने कहा कि विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण रखेगा।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने भी सभी कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने विचार व अनुभव सांझा किए। सभी ने भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय के लिए हर समय तैयार रहने का आश्वासन दिया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने इस विदाई पार्टी के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार प्रकट किया।सेवानिवृत्त होने वालों में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रोफसर डाॅ. एसएस रहल, अर्थशास्त्र विभाग की प्रोफेसर डाॅ. नीरा वर्मा, संस्कृत विभाग के प्रोफेसर डाॅ. ललित कुमार गौड़, पब्लिकेशन ब्यूरो की सहायक कुसुम लता, जियोग्राफी विभाग से दफ्तरी बाली राम व यूनिवर्सिटी प्रेस से सीनियर मशीन मैन यशपाल शामिल हैं।
इस मौके पर कुवि कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. रश्मि वर्मा, प्रो. शुचिस्मिता, उप-निदेशक डाॅ. दीपक राय बब्बर, कुटा प्रधान डाॅ. विवेक गौड, डाॅ. एमके मोदगिल, कुंटिया प्रधान नीलकंठ सामान्य शाखा के सहायक कुलसचिव डॉ. जितेन्द्र जांगड़ा, मुनीष खुराना आदि मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं के लिए गृहमंत्री, पुलिस महानिदेशक एवं एडीजीपी ने किया डा. अशोक वर्मा को सम्मानित

Fri Dec 31 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा को प्रशंसा पत्र, नगद पुरस्कार एवं एनसीबी शील्ड प्रदान की। कुरुक्षेत्र :- हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में नियुक्त उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो हरियाणा के उद्घाटन और सम्मान समारोह […]

You May Like

advertisement