कुवि के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी

कुवि के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 30 जून : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आठ कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों से औपचारिक बातचीत की। उन्होंने विश्वविद्यालय में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए उनके सुझाव लिए व उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ ने कहा कि भविष्य में भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अनुभव विश्वविद्यालय के काम आएंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त होने वाली शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी के हितों के लिए सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण रखेगा। इस अवसर पर कुवि कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
इस मौके पर सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों सहित गैर-शिक्षक कर्मचारी ने अपने विचार व अनुभव सांझा किए। सभी ने भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय के लिए हर समय तैयार रहने का आश्वासन दिया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने इस विदाई पार्टी के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार प्रकट किया।
सेवानिवृत्त होने वालों में आईआईएचएस (अर्थशास्त्र) के प्रोफेसर सुखविन्दर सिंह, परीक्षा शाखा से लिपिक जागीर सिंह, इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग के सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट सुरेश कुमार अहलावत, फिजिक्स विभाग से टेक्निकल असिस्टेंट ग्रेड-2 धर्मपाल, निर्माण शाखा से लाईनमेन रामकुमार, बॉटनी विभाग से माली दीवान सिंह, सेनिटेशन विभाग से स्वीपर बाला देवी तथा महिन्द्रो देवी शामिल हैं।
इस मौके पर कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. फकीर चंद, प्रो. रीटा राणा, लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर, डॉ. अजय जांगडा, डॉ. जितेन्द्र खटकड़, डॉ. सुरेन्द्र सिंह, सहायक कुलसचिव डॉ. जितेन्द्र जांगडा, एक्सईन निर्माण शाखा राजपाल सिंह, राजकुमार ढींगरा, गौरव, मुनीष खुराना, अनिल लोहट, रूपेश खन्ना, सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिवार के सदस्य मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

Sat Jul 1 , 2023
पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में सुंदरकांड पाठ का आयोजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 महंत बंशी पुरी जी महाराज के सानिध्य में जनकल्याण की भावना से आश्रम में होते रहते है धार्मिक अनुष्ठान। पिहोवा 30 जून : श्री गोविंदानंद आश्रम में परम पूज्य महंत बंशीपुर जी […]

You May Like

advertisement