किसानों को अब स्वयं के बारदानें में धान लाने की जरूरत नहीं – कलेक्टर, 14,803 गठान बारदानों की आवश्यकता के विरुद्ध समितियों में 15,469 गठान बारदानें उपलब्ध

 जांजगीर-चांपा, 07 जनवरी, 2022/  जिले के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने अब अपने स्वयं के बारदानों में धान खरीदी केन्द्र तक लाने की समस्या से निजात मिल गई है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले की सभी समितियों में पर्याप्त मात्रा में बारदानें उपलब्ध करा दिए गए है।     जिला प्रशासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। आगामी दिवसों में 69,383 किसानों से 2,96,066 मेट्रिक टन धान खरीदी किया जाना शेष है। जिसके लिए 14,803 गठान बारदानों की आवश्यकता होगी। जिले में 15,469 गठान बारदानें उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। अब समर्थन मूल्य पर विक्रय के लिए किसानों को स्वयं के बारदानें में धान  लाने की आवश्यकता नहीं है। सभी समितियों में पर्याप्त संख्या में बारदाना उपलब्ध है।
     कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गनिर्देशन में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य प 239 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। किसानों की सहुलियत के लिए उपार्जन केन्द्रों में समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में पंजीकृत 1,99,930 किसानों से 8,42,121 मेट्रिक टन धान उपार्जन लक्ष्य है। अब तक कुल 23 खरीदी दिवस में 1,30,547 किसानों ने 5,46,055 मेट्रिक टन धान बेच लिया है। प्रतिदिन औसत 5,675 किसानों से 23,741 मेट्रिक टन धान की खरीदी हो रही है। शेष 16 खरीदी दिवसों में 69,383 किसानों से 2,96,066 मेट्रिक टन धान खरीदी किया जाना शेष है, जिसके लिए 14,803 गठान बारदानें की आवश्यकता होगी। इसके विरुद्ध जिले में 15,469 गठान बारदानेंं उपलब्ध है।
  अब आगामी दिनों में धान खरीदी के लिए किसानों से बारदाना लेने की आवश्यकता नहीं है। जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में सुचारू रूप से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेडी टू ईट हेतु समूह के चयन के लिए जारी विज्ञापन निरस्त

Fri Jan 7 , 2022
 जांजगीर-चांपा, 07 जनवरी, 2022/ छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास संचालनालय द्वारा रेडी टू ईट कार्य के लिए महिला स्व सहायता समूहों के चयन हेतु जारी विज्ञापन अथवा समूह चयन की समस्त कार्यवाहियों को निरस्त दिया गया  है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा इस […]

You May Like

advertisement