एम् – पैक्स की सदस्यता लेने वाले किसानों को सरकार द्वारा यूरिया , डीएपी , बीज में वरियता , कम ब्याज पर बैंक ऋण और अन्य कृषि संसाधनों की उपलब्धता रहती है- लक्ष्मण मौर्य

बिलरियागंज। क्षेत्र के नगवांमैदो और बुढ़ावेहिसामुद्दीनपुर गाँव में मंगलवार को उत्तर प्रदेश सहकारिता बिभाग द्वारा पुरे प्रदेश में चलाये जा रहे एम् – पैक्स सदस्यता महाअभियान को लेकर जिला सहकारी बैंक आजमगढ़ के तत्वाधान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें किसानों को बड़ी संख्या में सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मण मौर्य (चेयरमैन जिला सहकारी बैंक आजमगढ़ ) ने किसानो को सम्बोधित करते हुये कहा की सरकार किसानो आय बढ़ाने के लिये पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एम् – पैक्स की सदस्यता लेने वाले किसानों को सरकार द्वारा यूरिया , डीएपी , बीज में वरियता , कम ब्याज पर बैंक ऋण और अन्य कृषि संसाधनों की उपलब्धता रहती है। इस अवसर सहकारी बैंक महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सहायक बिकास अधिकारी सदानन्द पाण्डेय, सभापति उमाप्रकाश पाण्डेय , प्रबन्धक सूर्यप्रकाश यादव ,आशुतोष मिश्र , शैलेन्द्र तिवारी , दीपक मिश्र,श्रीकान्त मौर्य, शशांक शेखरमणि त्रिपाठी, सुनील चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिरोजपुर मंडल में 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया गया

Wed Oct 15 , 2025
“फिरोजपुर मंडल में 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया गयाI” पखवाड़े के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रशिसित पत्र किए गए वितरण (पंजाब) फिरोजपुर 15 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= फिरोजपुर मंडल में 01 अक्टूबर 2025 को “स्वच्छता पखवाड़ा” अभियान का शुभारम्भ मंडल […]

You May Like

Breaking News

advertisement