सरायमीर में लो वोल्टेज और कटौती से किसान परेशान, EE को सौंपा ज्ञापन

बड़ा पावर हाउस बनाने और फीडर विभाजन की मांग

आजमगढ़ संवाददाता। सरायमीर क्षेत्र में लो वोल्टेज और अनियमित विद्युत कटौती को लेकर सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता फूलपुर को ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं ने कहा कि सरायमीर बाजार सहित आसपास के गांवों में बिजली की समस्या से किसान और आम जनता दोनों परेशान हैं। रोपनी का सीजन चल रहा है, ऐसे में लो वोल्टेज के कारण ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे।

वार्ता में अधिशासी अभियंता ने बताया कि सरायमीर की समस्या के समाधान के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन क्षेत्रीय विरोध के कारण सुदनीपुर से फीडर नहीं जोड़ा जा सका। उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे फूलपुर की बिजली व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा। साथ ही कोरौली फीडर को दो भागों में बांटकर रोपनी के मौसम में किसानों को राहत देने का आश्वासन दिया।

किसान नेताओं ने मांग की कि सरायमीर को बिजली की समस्या से जल्द निजात दिलाई जाए और शासन इसे गंभीरता से ले। उन्होंने आरोप लगाया कि सरायमीर जैसी बड़ी बाजार के लिए आज तक कोई बड़ा पावर हाउस न होना विभाग की लापरवाही है। सरायमीर की बड़ी आबादी विदेशों में रहकर देश को पूंजी भेजती है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

विभाग ने बताया कि पेडरा में प्रस्तावित उपकेंद्र के साथ एक और उपकेंद्र सरायमीर क्षेत्र में प्रस्तावित है। किसान संगठनों ने मांग की कि जल्द से जल्द बड़ी क्षमता वाला विद्युत उपकेंद्र बनाया जाए।

ज्ञापन देने वालों में किसान नेता राजीव यादव, वीरेंद्र यादव, कलीम जामेई, अवधेश यादव और जोखन पाल शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भिटौरा रेलवे फाटक दूसरे दिन भी बंद, 7 किमी का चक्कर और दोगुना किराया झेलने को मजबूर लोग

Sun Jul 5 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी भाजपा नेता सचिन चौहान ने बताया कि भिटौरा रेलवे फाटक पर रेलवे ट्रैक के मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी आवागमन पूरी तरह बंद रहा। फाटक बंद होने से हजारों राहगीरों और […]

You May Like

Breaking News

advertisement