अतरौलिया आज़मगढ़:धान क्रय केंद्र पर धान की खरीदारी ना होने से किसान परेशान

धान क्रय केंद्र पर धान की खरीदारी ना होने से परेशान किसान

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ बता दें कि आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया क्षेत्र के बढ़या में राजकीय धान क्रय केंद्र पर किसानों के धान की खरीदारी न किए जाने व धान खरीदारी में घोर अनियमितता बरते जाने से स्थानीय किसानों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय किसानों का कहना है कि हमारा धान क्रय केंद्र के बाहर खड़ी ट्रालियों में सड़ रहा है लेकिन सरकार द्वारा हमारे धान की खरीद नहीं की जा रही है। धान की खरीद ना होने से परेशान किसानों के पास धान क्रय केंद्र पर चक्कर लगाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता भी नहीं है । स्थानीय किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही धान क्रय केंद्र पर धान की खरीदारी नहीं शुरू हुई तो हम लोग धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। किसान अपने धान की उपज का विक्रय न होने से परेशान है। अतरौलिया क्षेत्र के अंतर्गत आधा दर्जन केंद्र संचालित है लेकिन किसी भी क्रय केंद्र पर सही समय पर धान की खरीदारी नहीं हो पा रही है, जिससे किसान आए दिन आक्रोशित होकर इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों सहित सक्षम अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है जहां इसको लेकर किसान आक्रोशित होता जा रहा है। एक तरफ जहां किसान परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ धान क्रय केंद्रों पर ताला लटका हुआ है अब आखिर परेशान किसान जाए तो कहां जाए। इसके संबंध में उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस समस्या की मुझे पूरी जानकारी है और इसके संबंध में मैं अपने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया हूं जल्द ही समस्या का निदान कराया जाएगा।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वाकन्नौज:पुलिस ने गिरफ्तार कर की कार्रवाई

Wed Jan 5 , 2022
वी वी न्यूज़ तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी कन्नौज। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की । उप निरीक्षक शिव प्रसाद पाल द्वारा वारंटी अभियुक्त बृजभान सिंह पुत्र शिवनारायण निवासी ग्राम भोरा मऊ इंदरगढ़ कन्नौज को गिरफ्तार कर कार्रवाई की । Read Article […]

You May Like

advertisement