मा0 विधायक सलोन द्वारा मृतक के आश्रितों को उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

मा0 विधायक सलोन द्वारा मृतक के आश्रितों को उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता_

रायबरेलीः- 23 फरवरी 2026
          मा0 विधायक सलोन अशोक कुमार ने आज मृतक मोहित पटेल के आश्रितों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली धनराशि और अन्य लाभों के प्रमाण पत्र प्रदान किये।
          उल्लेखनीय है कि मोहित पटेल पुत्र गेंदालाल निवासी ग्राम गोसाई का पुरवा मजरे ममुनी परगना व तहसील सलोन जनपद रायबरेली की मृत्यु हो गई थी। मृत्रक अपने परिवार में एक मात्र कमाऊ सदस्य था। इनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मृतक के परिवार को शासन द्वारा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के तहत 5 लाख रुपये की सहायता धनराशि, आवासीय पट्टा (भूमि 125 वर्ग मीटर), निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत (प्रतिमाह धनराशि रु0-1000), राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत (एकमुश्त आर्थिक सहायता धनराशि रु0-30000), मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभ का चेक व प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया इसके साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत (रु0-2500/प्रतिमाह) का लाभ दिलाए जाने हेतु कार्यवाही की जा रही है।
          इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) अमृता सिंह, उप जिलाधिकारी सलोन चन्द्र प्रकाश गौतम, क्षेत्राधिकारी सलोन यदुवेन्द्र बहादुर पाल आदि उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच- कुलपति

Tue Feb 24 , 2026
सुहेलदेव वि.वि. में 27 व 28 फरवरी को विज्ञान-मंथन का भव्य आयोजन, आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ परिसर में स्थित शैक्षणिक भवन-दो के विज्ञान- संकाय द्वारा दिनांक 27 एवं 28 फरवरी को “विज्ञान मंथन-2026” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी के […]

You May Like

advertisement