बरेली: अशोका फोम के नीरज गोयल और मैनेजर समेत अन्य पर एफ आई आर हुई दर्ज

अशोका फोम के नीरज गोयल और मैनेजर समेत अन्य पर एफ आई आर हुई दर्ज

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : अशोका फोम फैक्ट्री मालिक नीरज गोयल और मैनेजर समेत अन्य के खिलाफ फरीदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।, बीती रात फैक्ट्री में हुए अग्निकांड में चार कर्मचारियों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। एक कर्मचारी के भाई की तहरीर पर 304 आईपीसी में दर्ज किया गया है मुकदमा ।
जानकारी के अनुसार फरीदपुर में नेशनल हाईवे के किनारे गांव मेगीनगला स्थित अशोका फोम फैक्ट्री लिमिटेड में तेज धमाके के बाद हुए अग्निकांड में चार कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई वहीं कई झुलस गए। इनमें से तीन गंभीर हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोप है कि बीमा लेने के कारण हर साल अपनी फैक्ट्री में इसका मालिक आग लगवाता है।
4 शवों में सरखड़ा फरीदपुर निवासी 48 वर्षीय राकेश कुमार, अरविंद, अखिलेश शुक्ला और एक अज्ञात शव है। इस दौरान मृतक के परिजनों ने बताया सुनियोजित तरीके से फैक्ट्री में विस्फोट कराया गया। धमाका इतनी तेज था कि आसपास के गांव में भी इसकी आवाज सुनाई दी। इस दौरान फैक्ट्री मालिक ने सभी गेटों को बंद करा दिया, जिस कारण हादसे में लोगों की जान चली गई। कई अन्य शव फैक्ट्री में होने की बात बताई जा रही है फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिरोजपुर में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना पेट भर खाना खाए ना सोए यह हमारी संस्था का संकल्प है:जिम्मी कक्कड़

Thu May 11 , 2023
फिरोजपुर में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना पेट भर खाना खाए ना सोए यह हमारी संस्था का संकल्प है:जिम्मी कक्कड़ फिरोजपुर 11 मई 2023 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:= फिरोजपुर में कोई भी व्यक्ति बिना पेट भर खाए ना सोए यह संकल्प लिए फिरोजपुर फाउंडेशन फिरोजपुर लंगर सेवा आगे बढ़ […]

You May Like

Breaking News

advertisement