फिरोजपुर एनजीओ कोआर्डिनेशन कमेटी ब्लॉक फिरोजपुर और भारत विकास परिषद शाखा फिरोजपुर ने मिलकर गाय को हरा चारा खिलाया
देसी गाय का दूध पृथ्वी पर अमृत है इसका सेवन करने से जन्मजात बच्चे से लेकर बुढ़ापे के रोगी और स्वस्थ सभी लोगों के लिए रामबाण है
फिरोजपुर 15 मई 2023 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=
फिरोजपुर कोआर्डिनेशन कमेटी एवं भारत विकास परिषद शाखा फिरोजपुर शहर ने मिलकर गौशाला जाकर गाय को हरा चारा खिलाया। श्री प्रवीण खन्ना प्रधान एनजीओ कोऑर्डिनेशन कमेटी ब्लॉक फिरोजपुर ने बताया कि सनातन धर्म में गाय के महत्व को जानकर ही इसे माता का दर्जा दिया गया है। गाय हर प्रकार के सुख को प्रदान करने वाली होती है। गाय का विशेष स्थान है। इसमें 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है और हमारे लिए पूजनीय है। इसलिए उन्होंने गाय प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि “बची नहीं गाय अगर, ऐसा होगा हाल। तरसेंगे फिर दूध को इस माटी के लाल” और सरकार से मांग की है कि गौ हत्या सबंधी कानून बनाना चाहिए ताकि गौ हत्या को रोका जा सके और जो गाय सड़कों पर आवारा घूम रही हैं उनकी उचित संरक्षण की व्यवस्था करनी चाहिए।
श्री विजय अरोड़ा और मंगतराम मान कुटाला ने कहा कि गौमाता करती सदा भवसागर से पार इसकी तुम सेवा करो जीवन देगी तार।
इसी भाव से फिरोजपुर कोआर्डिनेशन कमेटी ब्लॉक फिरोजपुर के सदस्ययों ने गौशाला में जाकर यथाशक्ति अनुसार गाय को हरा चारा खिलाया। उन्होंने यह भी कहा कि देसी गाय का दूध इस पृथ्वी पर अमृत समान है। इसका सेवन जन्मजात बच्चे से लेकर बुढ़ापे के रोगी और स्वस्थ सभी लोगों के लिए रामबाण है।
इस मौके पर श्री प्रवीण खन्ना श्री सुभाष चौधरी
श्री मंगतराम मान कुटाला बलविंदर पाल शर्मा ब्रज धवन केसी अरोड़ा महेंद्र पाल बजाज विजय अरोड़ा शिवाल खन्ना मातृशक्ति सुनीता खन्ना वीनां मोंगा और पुष्पा मोंगा ने चारा खिलाने की सेवा निभाई।