ब्लॉक अमावां BRC में FLN शिक्षक प्रशिक्षण जारी, अब तक 200 शिक्षक हुए प्रशिक्षित

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

ब्लॉक अमावां BRC में FLN शिक्षक प्रशिक्षण जारी, अब तक 200 शिक्षक हुए प्रशिक्षित,

रायबरेली। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ब्लॉक अमावां के ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) पर बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान (FLN) तथा NCERT की नई पाठ्यपुस्तकों पर आधारित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है।
खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में दो कक्षों में 50-50 शिक्षकों का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है, जबकि वर्तमान में भी दो कक्षों में 50-50 शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है। इस प्रकार अब तक कुल 200 शिक्षक प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर चुके हैं।
प्रशिक्षण में एआरपी मयंक द्विवेदी, मानवेन्द्र सिंह चौहान, उमेश पटेल, हरीशचंद्र पाण्डेय एवं सतीश चौरसिया संदर्भदाता के रूप में शिक्षकों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 4 की नई भाषा पुस्तक ‘वीणा’ और गणित की पुस्तक ‘गणित मेला’ के प्रभावी उपयोग, कैच-अप प्रोग्राम, बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने, खेल-आधारित शिक्षण तथा टीएलएम (Teaching Learning Material) के उपयोग पर विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण में पंकज सिंह, सरफराज, उपासना शर्मा, घनश्याम सिंह, अतुल पाल, शिखा सिंह, दिव्या सिंह, अंजलि अवस्थी, हरिप्रसाद सहित अन्य शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एम्स रायबरेली में पाँच दिवसीय चिकित्सा शिक्षा संकाय विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन

Sun Aug 9 , 2026
लोकेशन रायबरेली रिपोर्ट विपिन राजपूत एम्स रायबरेली में पाँच दिवसीय चिकित्सा शिक्षा संकाय विकास कार्यक्रम का सफल आयोजनचिकित्सा शिक्षा इकाई (MEU), एम्स रायबरेली द्वारा संस्थान की सतत संकाय विकास पहलों के अंतर्गत पाँच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ संकाय सदस्यों के लिए […]

You May Like

advertisement