केयू परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि किए अर्पित

कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी) 30 जनवरी : शहीदी दिवस के रूप में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर शुक्रवार को केयू परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा व कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि भेंट की तथा दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और नैतिकता के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, डीन साइंसिज प्रो. विनोद कुमार, डीन लाइफ साइंस प्रो. जसबीर ढांडा, प्रो. कुसुमलता, प्रो. सुनीता दलाल, प्रॉक्टर प्रो. अनिल गुप्ता, प्राचार्या प्रो. रीटा, डॉ. आनन्द कुमार, कुटा प्रधान डॉ. जितेन्द्र खटकड़, डॉ. गुरचरण सिंह, लोक सम्पर्क विभाग की उपनिदेशिका डॉ. जिम्मी शर्मा, डॉ. सलोनी दीवान, डॉ. मिनाक्षी सुहाग, डॉ. हरविन्द्र सिंह लोंगोवाल, डॉ. सतीश कुमार, कुंटिया प्रधान राजवंत कौर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश को आजाद करवाने के लिए अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों ने दी प्राणों की आहुति : विश्राम कुमार मीणा

Fri Jan 30 , 2026
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि, अलग- अलग विभागों में भी शहीदों को किया याद। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 30 जनवरी : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि देश को आजाद करवाने के लिए जाने अनजाने अनेकों […]

You May Like

advertisement