देश को आजाद करवाने के लिए अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों ने दी प्राणों की आहुति : विश्राम कुमार मीणा

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि, अलग- अलग विभागों में भी शहीदों को किया याद।

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 30 जनवरी : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि देश को आजाद करवाने के लिए जाने अनजाने अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी। इन शहीदों की शहादत को हमेशा याद रखना चाहिए और वीर सैनिकों को जीवन से प्रेरणा लेकर देश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद होने वाले सैनिकों की याद में आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, एसडीएम लाडवा अनुभव मेहता, नगराधीश आशीष कुमार, डीएसपी सुनील कुमार, डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह, डीडीपीओ विकास कुमार सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखा। इसके अलावा आरटीए विभाग, उपदमकल केन्द्र, जिला आयुर्वेदिक कार्यालय, लोक निर्माण विभाग डिविजन नंबर 1, डीआरडीए ब्रांच, जिला बागवानी विभाग, नगर परिषद के साथ-साथ सभी उपमंडलों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौन रखकर शहीदों को नमन किया।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना जीवन न्यौछावर करने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को पूरे प्रदेश में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्घाजंलि अर्पित की गई है। आज पूरा देश राष्टï्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर भी राष्टïपति को उनके देश हित के कार्यों के लिए याद कर रहा है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से जहां अमर शहीदों की कुर्बानियों को याद किया जाता है, वहीं देश की भावी पीढ़ी को अमर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेशानुसार शहीदों की स्मृति में जिला स्तर के साथ-साथ उपमंडल स्तर, खंड स्तर के साथ-साथ अलग-अलग विभागों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और 2 मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को याद किया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसवीएसयू के विद्यार्थियों को मिली ई-लाइब्रेरी की सौगात

Fri Jan 30 , 2026
34000 ई-पुस्तकें, 29000 जर्नल, 16000 ऑडियो बुक्स, 50000 थीसिस, लगभग डेढ़ लाख एक्सपर्ट टॉक और ढाई लाख से ज्यादा वीडियो एक क्लिक पर उपलब्ध होंगे।कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने किया उद्घाटन, कहा पूरी दुनिया का ज्ञान अब एक क्लिक दूर। पलवल, प्रमोद कौशिक 30 जनवरी : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय […]

You May Like

advertisement