आगामी वर्ष-2026 की पूर्व संध्या पर कानून-व्यवस्था एवं शान्ति बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई पैदल गश्त

आगामी वर्ष-2026 की पूर्व संध्या पर कानून-व्यवस्था एवं शान्ति बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई पैदल गश्त

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : श्री रमित शर्मा अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन बरेली के नेतृत्व में श्री भूपेन्द्र एस. चौधरी, कमिश्नर बरेली मंडल, श्री अजय कुमार साहनी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र एवं अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली ने थाना कोतवाली एवं सुभाषनगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं रेलवे जंक्शन पर पैदल गश्त की।
इस दौरान आमजन, स्थानीय व्यापारियों तथा यात्रियों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया गया। साथ ही शहर के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध/लावारिस वस्तुओं, संदिग्ध वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच डॉग स्क्वॉड एवं एंटी-सबोटाज टीम की सहायता से कराई गई।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सभी सम्बन्धित थाना प्रभारियों एवं क्षेत्रीय अधिकारियों को नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों/समारोहों के दौरान अत्यंत सुदृढ़ पुलिस प्रबंधन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु तैयार रहने तथा जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया गया।
गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुश्री अंशिका वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) मो0 अकमल खान सहित जनपद के अन्य राजपत्रित/अराजपत्रित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण तथा पर्याप्त संख्या में स्थानीय पुलिस बल उपस्थित रहा।
बरेली पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि वे नववर्ष के उत्सव को पूर्ण शान्ति, सुरक्षा एवं अनुशासन के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि/वस्तु/व्यक्ति की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या 112 पर दें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

1जनवरी 26 की पूर्व संध्या को लेकर एसएसपी ने की गूगल मीट से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा बैठक

Thu Jan 1 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली अनुराग आर्य द्वारा 1जनवरी 2026 की संध्या को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी (सीओ), सभी […]

You May Like

advertisement