इतिहास में यह पहली बार : हरियाणा के मुख्यमंत्री और विस अध्यक्ष ने एक साथ देखी पंजाब विधान सभा की कार्यवाही

इतिहास में यह पहली बार : हरियाणा के मुख्यमंत्री और विस अध्यक्ष ने एक साथ देखी पंजाब विधान सभा की कार्यवाही।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

चंडीगढ़, 25 मार्च :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मंगलवार को पंजाब विधान सभा की कार्यवाही देखी। पंजाब विधान सभा पहुंचने पर वहां के विस अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। हरियाणा और पंजाब के इतिहास में यह पहला अवसर रहा कि जब मुख्यमंत्री और विधान सभा अध्यक्ष दोनों एक साथ पंजाब विधान सभा की कार्यवाही देखने पहुंचे हों। इस अवसर पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद रहे।
इससे पूर्व, 7 सितंबर 2000 को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष सतबीर सिंह कादियान, 5 सितंबर 2008 को हरियाणा के कृषि मंत्री सरदार हरमोहिंदर सिंह चट्ठा, 9 मार्च 2010 को भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज, 17 मार्च 2010 को विधायक आफताब अहमद, 14 मार्च 2011 को विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, 16 मार्च 2015 को विपक्ष के नेता अभय चौटाला, विधायक जय प्रकाश, हरविंद्र कल्याण, रविंद्र मछरौली, महिपाल ढांडा, जसवीर देशवाल, 21 फरवरी 2019 को वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विधायक ओम प्रकाश यादव, अभे सिंह यादव, उमेश अग्रवाल और बख्शीश सिंह विर्क, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा पंजाब विधान सभा की कार्यवाही देखने गए थे।
इससे पूर्व अनेक बार पंजाब विधान सभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भी हरियाणा विधान सभा की कार्यवाही देखने आए हैं। 9 अगस्त 2022 को पंजाब विधान सभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ने एक साथ हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही देखी थी। 26 मार्च 2008 को पंजाब विधान सभा के अध्यक्ष निर्मल सिंह काहलों हरियाणा विधान सभा पहुंचे थे। 6 मार्च 2013 को पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणजीत अटवाल ने हरियाणा विधान सभा की कार्यवाही देखी थी।
विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ पंजाब विधान सभा के प्रश्नकाल की कार्यवाही देखी। विस अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा बहुत ही अच्छी तरह से सदन का संचालन कर रहे हैं।
पंजाब विधान सभा की कार्यवाही देखते हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिहोवा के गांव बाखली में करोड़ों रुपए की लागत से बनेगा 33 केवी का पावर सब-स्टेशन : कंवलजीत कौर

Tue Mar 25 , 2025
पिहोवा के गांव बाखली में करोड़ों रुपए की लागत से बनेगा 33 केवी का पावर सब-स्टेशन : कंवलजीत कौर। संवाददाता – प्रिंस अत्री। सब स्टेशन के लिए 16 कनाल भूमि यूएचबीवीएन को देने का प्रस्ताव पारित, नाले- नालियों के पानी के खरपतवार को तालाब तक रोकने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय […]

You May Like

Breaking News

advertisement