अखिल भारतीय खत्री महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत बाबू जितेंद्र मेहरा जी की आत्मिक शांति के लिए पाठ का भोग एवं रसम उठाला आज

अखिल भारतीय खत्री महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत बाबू जितेंद्र मेहरा जी की आत्मिक शांति के लिए पाठ का भोग एवं रसम उठाला आज

फिरोजपुर 13 मई 2023 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:-

अखिल भारतीय खत्री महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत बाबू जितेंद्र मेहरा जी अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण करके दिनांक 11 मई को वैकुंठ धाम जा विराजे हैं। उनका जन्म 2 अप्रैल 1948 को अमृतसर हुआ था वहीं पर पले बढ़े और उसके उपरांत वह फिरोजपुर में आकर बस गए। वह सिंपल सादा जीवन मंदिर नैनू भगत में रहकर व्यतीत करते थे। सनातन धर्म को मानने वाले बापू जितेंद्र मेहरा फिरोजपुर गौशाला मैनेजमेंट के तकरीबन 15 वर्षों से अध्यक्ष थे, वह एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के भी अध्यक्ष थे। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में उनकी एक अलग पहचान थी। फिरोजपुर, पंजाब नहीं बल्कि पूरे भारत में उनकी पहचान थी। मंदिर में रहते हुए वह सभी त्योहार मनाते थे। ब्राह्मणों की सेवा में उनकी अधिक रूचि थी। उनको दान दक्षिणा देना भोजन कराना, राष्ट्रीय सतर पर मंदिर में सम्मेलन कराना उनकी पहचान थी। उनके चले जाने से उनके परिवार को तो बहुत बड़ी क्षति पहुंची है लेकिन फिरोजपुर वासी भी उनके सराहनीय कार्यों को याद रखेंगे। उनको भावभीनी श्रद्धांजलि देने, उनकी आत्मिक शांति के लिए पाठ का भोग एवं रस्म उठाला आज दिनांक 13 मई 2023 को श्रद्धांजलि समारोह प्राचीन श्री शीतला माता मंदिर फिरोजपुर छावनी में दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक रखा गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कालिया गोत्र (भारद्वाज) ब्राह्मण बिरादरी का परिवार मिलन 21 मई 2023 को होगा

Sat May 13 , 2023
कालिया गोत्र (भारद्वाज) ब्राह्मण बिरादरी का परिवार मिलन 21 मई 2023 को होगा फिरोजपुर 13 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:- कालिया गोत्र (भारद्वाज) ब्राह्मण बिरादरी के जठेरों का सलाना परिवार मिलन समारोह 21 मई 2023 को तुगलवाल नजदीक कादियां नहर किनारे (गुरदासपुर) कुल देवता के मंदिर में होगा। जिसकी […]

You May Like

Breaking News

advertisement