मन की खुशी को भूलना मतलब स्वयं को भूलना है : प्रो. ईवी गिरीश

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के ओपन एयर स्टेज पर गुरुवार को माइंड एंड बॉडी मेडिसीन विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्रह्माकुमारी मुख्यालय से जुड़े अंतरराष्ट्रीय वक्ता प्रोफेसर ईवी गिरीश मुख्यातिथि रहे और साथ में राजयोगिनी बी.के सरोज दीदी विशेष तौर पर मौजूद रही। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र खुराना, प्रो. डॉ. आशीष मेहता ने मुख्यातिथि प्रोफेसर ईवी गिरीश का अभिनंदन किया।
प्रोफेसर ईवी गिरीश ने कहा कि मन की खुशी एक शक्तिशाली दवा है। मन की खुशी को खोना मतलब स्वयं को भूलना है। इसलिए आज व्यक्ति का जीवन अत्यधिक पेशेवर और लक्ष्य उन्मुख होने की वजह से, जिस उद्देश्य के लिए व्यक्ति का जन्म हुआ, उसे वह भूला बैठा है जिसकी वजह से वह तनाव में रहता है। अतः भागदौड भरे जीवन में मन की जरूर सूनें। उन्होंने कहा कि जीवन में कुछ करना चाहते हो, तो उस कार्य को ईमानदारी से करें। अपने मन के मालिक बनें, गुलाम नहीं। समय के अनुसार नहीं बदलेंगे तो समय आपको बदल देगा। समय बहुत तेजी से बदल रहा है इसलिए जीवन में बहानेबाजी न करे। परिस्थितियों आएंगी ही उनका हल हमें ढूंढना ही है। उन्होंने मिसाइल मैन अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि आज चहुँ ओर भारत को विश्व गुरु बनाने की बात हो रही है। अब्दूल कलाम जी ने कहा था भारत को विश्व की सुपर शक्ति बनाना है तो इसके लिए स्वस्थ और रचनात्मक बुद्धि की आवश्यकता है। भारत के पास बहुगुणा बौद्धिक क्षमता है। बस उसे उचित दिशा की आवश्यकता है।
आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र खुराना ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यहां संस्थान में सभी चिकित्सक बनने जा रहे हैं। शरीर की चिकित्सा हम भलीभांती जानते हैं मगर मन को जानना भी बहुत जरूरी है। मनुष्य के सभी दुखों का कारण तृष्णा है। इस पर नियंत्रण से मनुष्य सुख की प्राप्ति कर सकता है। कार्यक्रम के अंत में डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. जे.के पंडा ने सभी का धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम पब्लिक स्कूल में ब्रिगेडियर विकास राय शांडिल्य संघ अधिकारी ने निरीक्षण किया

Fri Apr 5 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 श्री जयराम सैनिक स्कूल के विषय में विचार विमर्श किया। कुरुक्षेत्र, 4 अप्रैल : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा गतिमान श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम […]

You May Like

Breaking News

advertisement