अमेरिका में जे.एम.डी. ग्रुप कम्पनीज प्रमुख अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी के पिता के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व मंत्रियों ने किया शोक व्यक्त

अमेरिका में जे.एम.डी. ग्रुप कम्पनीज प्रमुख अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी के पिता के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व मंत्रियों ने किया शोक व्यक्त।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र स्थित अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी के निवास पर पहुंच रहे हैं अनेक राजनीतिज्ञ एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि।

कुरुक्षेत्र, 31 अक्तूबर : करीब तीन दशक पहले धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से अमेरिका में जा कर विभिन्न राज्यों में सफल व्यवसाय स्थापित करने वाले अप्रवासी भारतीय जे.एम.डी. ग्रुप कम्पनीज प्रमुख नरेंद्र जोशी के पिता पूज्य लक्ष्मी चंद जोशी का कुरुक्षेत्र में गत दिवस आकस्मिक निधन हो गया था। कुरुक्षेत्र के सेक्टर 5 स्थित अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी के निवास पर लगातार अनेक राजनीतिज्ञ एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला तथा इनैलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने फोन पर शोक व्यक्त किया। इसी के साथ पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री अभिषेक, षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, पूर्व मंत्री डा. एम.एल. रंगा, पूर्व सांसद नवीन जिंदल, जे.जे. पी. वरिष्ठ नेता बृज शर्मा, डा. संजीव शर्मा संघोली, अमेरिका बोस्टन से जसबीर सैनी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य राज कुमार सैनी इत्यादि ने गहरा शोक व्यक्त किया। अभय चौटाला ने कहा कि नरेंद्र जोशी पिछले करीब तीन दशकों से अमेरिका के विभिन्न राज्यों में  जे.एम.डी. ग्रुप का साम्राज्य स्थापित कर हरियाणा का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर रहे हैं। जोशी ने अमेरिका में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ जोशी के पूज्य पिता जी लक्ष्मी चंद जोशी के आशीर्वाद एवं संस्कारों की बदौलत से सम्भव हुआ है। जोशी के पिता के निधन पर हरियाणा सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के चेयरमैन धुमन सिंह किरमिच, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग हरियाणा सरकार के सदस्य श्याम लाल जांगड़ा, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य राजेश शांडिल्य, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राजकुमार सैनी, अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण महासभा एवं छात्रावास के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा निंदी, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, निर्वतमान पार्षद प्रवीण शर्मा, बी.बी.एम.बी. एम्लाई यूनियन के सचिव चंद्रप्रकाश, श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा एडवोकेट, प्रधान श्याम सुंदर तिवारी, पूर्व प्रधान पवन शर्मा, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा, उपाध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण महासभा एवं छात्रावास के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप शर्मा गोल्डी, हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला मीडिया प्रभारी नीलकंठ, गांव बारना की पंच मीनूरानी व उमंग संस्था के संयोजक देवीलाल बारना पंच, मीडिया वैलफेयर क्लब के प्रधान बाबू राम तुषार, धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी युवराज सिंह, फरीदाबाद से बृजपाल चौधरी, सरला चौधरी, भाजपा नेता कुलवंत सिंह, पूर्व सरपंच सोहन लाल सैनी, संजीव शर्मा, गगन सिंह एडवोकेट, मुख्तियार सिंह, जय चंद जोशी, सुरेश जोशी, टोनी शर्मा, बलवान सिंह, कमल, रोहित इत्यादि ने जोशी के निवास स्थान पर शोक व्यक्त किया।
जे.एम.डी. ग्रुप कम्पनीज प्रमुख अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए गणमान्यजन।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पूरी ने युवाओं एवं मतदाताओं को किया जागरूक

Tue Nov 1 , 2022
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पूरी ने युवाओं एवं मतदाताओं को किया जागरूक। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात के बाद गांवों में जनसम्पर्क तेज। कुरुक्षेत्र, 31 अक्तूबर : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पूरी ने त्योहारों के उपरांत जागरूकता अभियान […]

You May Like

advertisement