श्री जयराम विद्यापीठ में गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा

श्री जयराम विद्यापीठ से है मेरा अटूट प्रेम, ब्रह्मचारी से मिले बिना नहीं रह सकता : भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
श्री जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने अपने साथियों के साथ की पूजा अर्चना।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 2 दिसम्बर : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा गीता जयंती महोत्सव 2025 के अवसर पर देर शाम श्री जयराम विद्यापीठ में पहुंचे। विद्यापीठ में श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लेने के उपरांत उन्होंने श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मंत्री व थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, पिहोवा विधायक मनदीप सिंह चट्ठा, पूर्व मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा, पूर्व विधायक व कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेवा सिंह, एमएस चोपड़ा, महंत राजेंद्र पुरी, विवेक भारद्वाज डब्बू, सुभाष पाली, मोनू हुड्डा इत्यादि ने भी पूजा अर्चना की। ब्रह्मचारी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पूजा अर्चना करवाने के साथ उन्हें तिलक किया एवं माल्यार्पण किया। हुड्डा ने कहा कि उन्हें ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से प्रेरणा मिलती है वे देश के विभिन्न राज्यों में समाज कल्याण के लिए शिक्षा, अध्यात्म, संस्कृत के प्रचार प्रसार, गौ रक्षण, कन्या शिक्षा, स्वास्थ्य इत्यादि के लिए जयराम संस्थाओं का संचालन कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम विद्यापीठ से अटूट प्रेम है। वह जब विद्यापीठ में आते हैं तो यहां आध्यात्मिक वातावरण और मंत्रोच्चारण से नई शक्ति मिलती है। यहां सकारात्मक वातावरण का संचार होता है। हुड्डा ने कहा कि उनका परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से प्रेम है। वे जब भी मौका मिलता है ब्रह्मचारी से मिले बिना नहीं रह सकते हैं। इस अवसर पर विद्यापीठ के ट्रस्टी केके कौशिक, कुलवंत सैनी, खरैती लाल सिंगला, सुरेंद्र गुप्ता, यशपाल राणा, प्रवेश राणा, टेक सिंह लौहार माजरा, रणबीर भूरा, मनोज भारद्वाज, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक, प्राचार्य रणबीर भारद्वाज, सुशील कंसल इत्यादि भी मौजूद रहे।हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा श्री जयराम विद्यापीठ में गीता जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए, साथ में परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी व अन्य। पूजा के उपरांत मंदिर से निकलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी, महंत राजेंद्र पुरी व अन्य।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सदन संदेश पत्रिका का विमोचन

Wed Dec 3 , 2025
विधायी कार्यों से संबंधित जानकारी का लाभ आम जनमानस तक पहुंचे : विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।सदन संदेश पत्रिका हरियाणा विधान सभा की नई सोच, नई दिशा, नए संकल्प का शुभारम्भ : नायब सिंह। चंडीगढ़, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 2 दिसंबर : हरियाणा विधान सभा का एक वर्ष पूरा होने पर […]

You May Like

advertisement