अमरीका के अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी से पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने की मुलाकात

अमरीका के अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी से पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने की मुलाकात।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

भारत में नहीं है रोजगार के साधन तो प्रतिभाशाली डाक्टर, इंजीनियर तथा युवा जा रहे है विदेश : अशोक अरोड़ा।

कुरुक्षेत्र, 29 अगस्त : करीब तीन दशक पूर्व कुरुक्षेत्र की धरती से जाकर अमरीका के वाशिंगटन डी.सी., वर्जीनिया, मैरीलेंड, बोस्टन सहित विभिन्न राज्यों में सफल व्यवसाय स्थापित करने वाले अप्रवासी भारतीय व्यवसायी नरेंद्र जोशी ने हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की।
इस मौके पर अरोड़ा तथा जोशी ने प्रतिदिन भारत से विदेश जाने वाले युवाओं के आंकड़ों पर चर्चा की। जोशी ने भी बताया कि उनकी जानकारी के अनुसार बहुत तेजी से भारतीय अमरीका, कनाड़ा, आस्ट्रेलिया, जर्मनी तथा इंग्लैंड इत्यादि देशों में पहुंच रहे हैं। भारत से विदेश गए युवा किसी भी तरह का कार्य करने को तैयार हैं। ऐसा क्या कारण है कि भारत के प्रतिभशाली युवाओं को विदेश जाना ही क्यों पसंद है।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि हमारे देश के बच्चों में योग्यता बहुत है। चंद्रयान 3 का चन्द्रमा पर उतरना भी भारतीय लोगों की प्रतिभा का ही प्रमाण है। इतिहास रचने एवं चंद्रयान 3 की सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिक एवं भारतवासी बधाई के पात्र बने हैं।
अशोक अरोड़ा ने कहा कि दुःख का कारण है कि हमारे देश में अब रोजगार के साधन नहीं हैं। बेरोजगारी एवं लोगों को अच्छी सुविधाएं न मिलने की वजह से आज हमारे देश के प्रतिभाशाली डाक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक तथा आई. टी. सैल से जुड़े लोग आज विदेश में जाना पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज तो हालत यह है कि 12 वीं कक्षा के बाद ही बच्चे विदेश में भाग रहे हैं। चिंता का विषय तो यह है कि युवाओं को रोजगार न मिलने की वजह से नशे और अपराध में जा रहे हैं। अरोड़ा ने कहा कि सरकार को चाहिए कि यहां के युवाओं को प्रतिभा के अनुसार उनको रोजगार एवं पैकेज मिले। युवाओं का हक मरना नहीं चाहिए। जिसे युवाओं की प्रतिभा का लाभ हमारा देश उठा सकेगा।
प्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी ने बताया कि अशोक अरोड़ा से उनकी शिष्टाचार के नाते मुलाकात थी। अरोड़ा अमेरिका में भी उनके पास आए थे। जोशी ने कहा कि उनका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। मेरा आपसी प्रेम एवं भाईचारा है जबकि मैं भारत आता हूँ तो सभी से पारिवारिक संबंधों के कारण मिलता हूँ।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा एवं प्रवासी भारतीय व्यवसायी नरेंद्र जोशी चर्चा करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चों के विकास का सशक्त माध्यम हैं भारतीय परंपरागत खेल

Tue Aug 29 , 2023
बच्चों के विकास का सशक्त माध्यम हैं भारतीय परंपरागत खेल। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 बच्चों को खेल दिवस की शुभकामनाएं दी गई। कुरुक्षेत्र, 29 अगस्त : हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर विद्या भारती के तत्वाधान में एवं हिंदू शिक्षा […]

You May Like

Breaking News

advertisement