उतराखंड: पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ किच्छा से लड़ेंगे,

रुद्रपुर: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ अब किच्छा विधान सभा से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने किच्छा में कार्यकर्ताओं के बीच अपनी मंशा जाहिर कर दी है। और बेहड़ लंबे समय से किच्छा से तैयारियां कर रहे है। और किच्छा विधानसभा से चुनाव लड़ने को लेकर सोशल मीडिया में उनके कार्यकर्ता एक्टिव नजर आ रहे है।

गौरतलब है कि किच्छा पहले उनकी विधान सभा का हिस्सा रहा है। क्षेत्र में उनकी पहचान है। उनका पैत्रक गांव मलसा भी इसी विधान सभा का हिस्सा है। वे यहां के राजनीतिक समीकरण से भली भांति परिचित हैं।

यहां बता दें कि परिसीमन के बाद जब किच्छा विधान सभा का गठन हुआ तो कांग्रेस ने सरवरयार खां को प्रत्याशी बनाया, लेकिन वे भाजपा के राजेश शुक्ला से चुनाव हार गए। दूसरी बार खुद प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन वह भी हार गए।

अब इस सीट पर बेहड़ अपनी सियासी जमीन तलाश कर रहे हैं। बेहड़ के इस ऐलान के साथ ही सियासी सरगर्मियां शुरू हो गई हैं।

आपको बता दें कि तिलकराज बेहड़ चार बार के विधायक होने के साथ ही दो बार कैबिनेट मंत्री और दर्जा कैबिनेट मंत्री रहे हैं। वर्तमान में वे कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हैं। पिछले दो चुनावों में रुद्रपुर से पराजित होने के बाद अब उनका ठिकाना किच्छा विधानसभा बनी। वह पिछले काफी समय से इस विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। वहीं कांग्रेस का एक गुट जिसमें 7 दावेदार हरीश पनेरु, संजीव सिंह, सुरेश पपनेजा, गणेश उपाध्याय, राजेश प्रताप सिंह, पुष्कर राज जैन और नारायण सिंह बिष्ट शामिल हैं, उनका विरोध कर रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो विरोध के बीच पार्टी ने तिलकराज बेहड़ को टिकट देने का फैसला कर लिया है। वहीं तिलक राज बेहड़ के रुद्रपुर सिटी से हटने के बाद यहां से सबसे मजबूत प्रत्याशी के तौर पर मीना शर्मा को देखा जा रहा था। मीना शर्मा रुद्रपुर की पालिका अध्यक्ष रही हैं। लगातार जनता के बीच उन्होंने अपनी पैठ बनाई है। ऐसे में उन्हें सशक्त मानकर पार्टी यह सीट महिला खाते में शर्मा को दे रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही कांग्रेस की घोषित पहली लिस्ट में दोनों प्रत्याशियों के नाम शामिल होंगे, हालांकि रुद्रपुर विधानसभा से अरुण कुमार पांडे, संदीप चीमा, सीपी शर्मा, मोहन खेड़ा, आदि टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। वही जसपुर की बात करें तो आदेश चौहान, गदरपुर से प्रेमानंद महाजन, सितारगंज से नारायण पाल और खटीमा से कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी का टिकट लगभग फाइनल है,

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की विधानसभा से टेक बल्लभ ने भाजपा के टिकट पर अपनी दावेदारी पेश की,

Sun Jan 9 , 2022
रुड़की स्टोरी भाजपा से की दावेदारी पेश रुड़की विधानसभा से टेक बल्लभ ने भी भाजपा से अपनी दावेदारी पेश करते हुए कहा कि वर्तमान विधायक प्रदीप बत्रा का कार्यकाल संतोषजनक नही रहा इसी के चलते उन्होंने रुड़की विधानसभा से भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी पेश की है क्योंकि आज […]

You May Like

advertisement