उतराखंड: ट्रैकिंग को गए 9 महीने से लापता गाइड का शव मिला,

बागेश्वर: बागेश्वर जिले की सुंदरढूंगा घाटी में बीते नौ माह से लापता गाइड खिलाफ सिंह दानू का शव पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है। उसे परिजनों को सौंप दिया है और सोमवार को उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। वह बीते वर्ष अक्तूबर में पश्चिम बंगाल से आये ट्रैकरों को लेकर गया था।

इसमें पांच ट्रैकरों की मौत हो गई थी। जिला प्रशासन ने उनके शव भी तब बरामद कर लिए थे, गाइड लापता था और उसे बीते दिनों उसके भाई ने उसका शव खोजा। पुलिस की टीम एक सप्ताह से लगतार रेस्क्यू अभियान पर थी। शंभू नदी का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन होने के कारण वह लौट आई थी।

बीते 16 जुलाई को पुन: अभियान चलाया गया और शव को रेस्क्यू कर परिजनों को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि अभियान पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने बताया कि शव का अंतिम संस्कार कर लिया गया है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਗਰੀਬ ਅਤੇ ਜਰੂਰਤਮੰਦ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਸਿਹਤ ਸੰਭਾਲ ਲਈ 46 ਹਾਈਜੀਨ ਕਿਟਾਂ ਵੰਡੀਆਂ</em>

Tue Jul 19 , 2022
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ,ਤਲਵੰਡੀ ਭਾਈ 19 ਜੁਲਾਈ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}:= ਸਰਕਾਰੀ ਪ੍ਰਾਈਮਰੀ ਸਕੂਲ(ਲੜਕੀਆਂ) ਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀ. ਸੈ. ਸਕੂਲ (ਲੜਕੀਆਂ) ਤਲਵੰਡੀ ਭਾਈ ਵਿਖੇ ਸੀ. ਜੇ ਐਮ ਮੈਡਮ ਏਕਤਾ ਉੱਪਲ ਸੈਕਟਰੀ ਕਨੂਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਜਿਲਾ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਨੇ ਭਾਰਤ ਵਿਕਾਸ ਪਰਿਸ਼ਦ ਤਲਵੰਡੀ ਭਾਈ, ਜਿਲ੍ਹਾਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਐਨ ਜੀ.ੳਜ.ਕੋਆਰਡੀਨੇਸ਼ਨ ਕਮੇਟੀ ਤਲਵੰਡੀ ਭਾਈ ,ਇੰਡੀਅਨ ਰੈਡ ਕਰਾਸ ਸੋਸਾਇਟੀ ਜਿਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ […]

You May Like

advertisement