बिहार अररिया: जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर 29 अक्टूबर को पीएमओ में फाउंडेशन का दस्तक

जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर 29 अक्टूबर को पीएमओ में फाउंडेशन का दस्तक

अररिया
देश मे शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना जरूरी है।कानून लागू करने की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन आगामी 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री कार्यालय में दस्तक देगी।
उक्त बातें फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कही।उन्होंने प्रदेश महासचिव राजीव झा उर्फ पप्पू झा एवं अररिया जिलाध्यक्ष कमलेश साह के अगुवाई में कानून के समर्थन में चलाये जा रहे देशव्यापी हस्ताक्षर सह जन संपर्क अभियान में भाग लेने के दौरान कही। प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि कहा कि देश के संशाधनों पर बोझ बढ़ाती जनसंख्या पर शीघ्र कानून बनाकर नियंत्रण नही किया गया तो इसके दूरगामी दुष्प्रभाव से देश बच नही सकता।उन्होंने कहा कि गरीबी, बेरोजगारी, भ्र्ष्टाचार और पर्यावरणीय संकट से मुक्त भारत के निर्माण के लिए बेतरतीब तरीके से बढ़ रही जनसंख्या पर अंकुश लगाना नितांत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि जनसँख्या नियंत्रण हेतु सख्त कानून बनवाने के लिए फाउंडेशन कृत संकल्पित है।इसे शीघ्र लागू करवाने हेतु पूरे देश मे निरंतर जन जागरुकता के साथ साथ हस्ताक्षर अभियान चला रही है। अगले चरण में 29 अक्टूबर को दिल्ली सीमा से पीएम कार्यालय तक राष्ट्र रक्षा रैली निकालकर ना सिर्फ पीएमओ में दस्तक देगी, बल्कि कानून के समर्थन में देश भर से संग्रहित करोडों हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र प्रधानमंत्री को सौप कर यथा शीघ्र कानून बनाने की मांग करेगी। वही प्रदेश महासचिव राजीव झा,जिलाध्यक्ष कमलेश साह, जिला संयोजक योगेश मंडल ने बताया कि राष्ट्र रक्षा रैली की सफलता हेतु अररिया में भी व्यापक संपर्क किया जा रहा है। संपूर्ण देश के साथ जिले से 25 हज़ार से अधिक हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र लेकर सैकड़ों लोग की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु फाउंडेशन के सदस्य जुटे है। मौके पर फाउंडेशन के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुणाल प्रियदर्शी,अनिल झा सहित अनेकों लोग मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार अररिया: 31 वीं बाल विज्ञान कांग्रेस का अररिया में हुआ आयोजन

Mon Oct 16 , 2023
31 वीं बाल विज्ञान कांग्रेस का अररिया में हुआ आयोजन अररिया31 वीं बाल विज्ञान कांग्रेस का शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय ( एच ई ) के हॉल में में आयोजित किया गया । मौके पर जिला भर से आए छात्र ,छात्राएं विभिन्न प्रतियोगिता में शामिल थे। प्रतियोगिता का […]

You May Like

Breaking News

advertisement