नहाने गए नदी डूबे चार बच्चे, तीन को ग्रामीणों ने निकाला, चौथे की तलाश जारी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी रविवार को गांव पनवड़िया के पास बैगुल भाखड़ा नदी के संगम में नहाने गए चार बच्चे डूब गए। चीख पुकार सुनकर खेत पर मौजूद ग्रामीणों ने तीन को बाहर निकाल लिया। जबकि एक 12 वर्षीय प्रवीन नहीं मिल रहा है।स्थानीय गोताखोर जब उसे तलाश नहीं पाए तब पुलिस ने एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार से एसडीआरएफ टीम भेजने का आग्रह किया।
जानकारी के मुताबिक गांव रहपुरा जागीर निवासी सुरेश के दो बच्चे थे एक दीपक दुसरा विपिन और दूसरे व्यक्ति का नाम भी सुरेश है उसके लड़के का नाम बॉबी है।
नन्हेंलाल का लड़का डूबा है प्रवीन।
प्रवीन कुमार, दीपक, बॉबी और विपिन अपने गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव पनवड़िया के पास बेगुल और भाखड़ा नदी के संगम में नहाने गए थे। दोपहर के करीब 1 बजे जब नदी में चारों नहाने घुसे तो नदी में डूबने लगे। चीख पुकार सुनकर खेत पर काम कर रहे विकास एवं अन्य ग्रामीणों ने नदी में कूदकर दीपक और उसके सगे भाई विपिन, और गांव के बॉबी को बचा लिया। जबकि प्रवीन कुमार (12) नदी में वह गया। स्थानीय गोताखोर ने उन्हें तलाशने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला। सूचना पर मीरगंज एसडीएम आलोक कुमार सिंह , लेखपाल आदित्य गंगवार एवं थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह मय फोर्स के पहुंच गये। उन्होंने दुबारा स्थानीय गोताखोर से प्रवीन को तलाशने का प्रयास कराया। बच्चों का शव नहीं मिलने पर एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार सिंह ने एसडीआरएफ टीम को फोन कर जल्द से जल्द घटना स्तर पर पहुंचने की बात कही। मौके पर प्रवीन के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। एसडीएम आलोक कुमार ने बताया नदी में डूबे बच्चे प्रवीन कुमार को तलाशने के लिए एसडीआरएफ टीम बुलाई गई टीम जल्द बच्चे को तलाश करेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समर्थ मिश्रा के आवास पर सजा भव्य होली मिलन समारोह

Mon Mar 9 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : रामपुर गार्डन में समाजवादी पार्टी के युवा नेता समर्थ मिश्रा के आवास पर होली के पावन अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर शहर के कई राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी […]

You May Like

Breaking News

advertisement