झोपड़ी में आग लगने से 3 गौवंश की जलकर मौत, बाइक और ऑटो भी हुए राख

झोपड़ी में आग लगने से 3 गौवंश की जलकर मौत, बाइक और ऑटो भी हुए राख

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बारादरी क्षेत्र के हारुनगला में शीला गार्डन के पास बनी तीन झोपड़ियों में आग लग गई, जिस कारण 3 गौवंशों की जलकर मौत हो गई। जबकि दर्जन भर पशुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बारादरी के हारुनगला में कब्रिस्तान के पास फूस की बनी नन्हेंलाल, शंकरलाल और श्रीपाल की तीन झोपड़ियों में पशुपालन किया जा रहा था। तीनों झोपड़ी में दो दर्जन से ज्यादा गौवंश बंधे हुए थे। रविवार दोपहर 3 बजे अचानक आग लग गई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
आग लगने से तीनों झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। उसके अंदर बंधे एक दर्जन पशुओं में से तीन पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई, और बाकी पशुओं को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया। आग लगने से पशुओं के लिए रखा गया चारा, मशीन, मोटर, दो मोटरसाइकिल, एक टेंपो और अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम के सहयोग से एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया है।
आग लगने के बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। वहीं पशु चिकित्साधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मृत गायों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय का कहना है कि आग लगने की वजह सामने नहीं आई है, वहीं पीड़ितों का कहना है कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व हिन्दू परिषद (विधि प्रकोष्ठ) की बृज प्रान्त की बैठक हुई सम्पन्न

Mon Apr 14 , 2025
विश्व हिन्दू परिषद (विधि प्रकोष्ठ) की बृज प्रान्त की बैठक हुई सम्पन्न दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : श्री श्याम लाॅन, बदायूँ रोड, बरेली में विश्व हिन्दु परिषद (विधि प्रकोष्ठ) की बृज प्रान्त बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें मा• सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं राष्ट्रीय संयोजक (विधि प्रकोष्ठ) अभिषेक आत्रेय तथा […]

You May Like

advertisement