आनंद धाम आश्रम में ठाकुरश्री शेषनारायण भगवान का चतुर्थ पाटोत्सव 19 मई को

आनंद धाम आश्रम में ठाकुरश्री शेषनारायण भगवान का चतुर्थ पाटोत्सव 19 मई को।

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
वृन्दावन संवाददाता – महेश्वर गुरागाई।

वृन्दावन : चामुंडा मोड़ स्थित आनंदधाम आश्रम में ठाकुरश्री शेषनारायण भगवान का चतुर्थ पाटोत्सव 19 मई 2023 को अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
जानकारी देते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि आनंद धाम आश्रम के संस्थापक महामंडलेश्वर विजयदास भैयाजी महाराज (बल्लभगढ़ वाले) के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में प्रातः ठाकुरश्री शेषनारायण भगवान का पंचामृत से अभिषेक कर वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन – अर्चन किया जाएगा।तत्पश्चात संत-विद्वत सम्मेलन होगा ।इसके अलावा हरिनाम संकीर्तन, महंतों व धर्माचार्यों का सम्मान, फूल बंगला, संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा (वृहद भंडारा) आदि के कार्यक्रम भी सम्पन्न होंगे।
बड़ी छावनी,बयाना (राजस्थान) के महंत अवधेश दास महाराज ने बताया कि इस पाटोत्सव में देश के कई राज्यों के तमाम प्रख्यात संत,महंत,महामंडलेश्वर, जगद्गुरू आदि भाग लेंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विस अध्यक्ष की मुहिम के बाद सरकार ने लिया बड़ा फैसला,ज्ञान चंद गुप्ता ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Mon May 15 , 2023
विस अध्यक्ष की मुहिम के बाद सरकार ने लिया बड़ा फैसला,ज्ञान चंद गुप्ता ने जताया मुख्यमंत्री का आभार। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जिलों में खुलेंगे 100 बिस्तर के मनोचिकित्सा एवं नशा मुक्ति केंद्र।नशों की समस्या में जकड़े युवाओं का होगा प्रभावी ढंग से पुनर्वास। चंडीगढ़,15 […]

You May Like

Breaking News

advertisement