दिल्ली के पश्चिम विहार में लगाई फ्री कोविड वैक्सीन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

240 से अधिक लोगों को लगाई वैक्सीन।
समाज सेवा हेतु अवार्ड के लिए हुआ नामांकन।

नई दिल्ली, 23 जुलाई : नई दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में लगाया गया 2 दिन का फ्री कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप। पश्चिम विहार की सीसीआरओ संस्था द्वारा संचालित इस कैंप में 150 से अधिक लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगा कर वायरस के खिलाफ सुरक्षा का संदेश दिया गया। इस कैंप में सीसीआरओ द्वारा कोविद-19 वैक्सीन की प्रथम, द्वितीय एवं बूस्टर डोज़ लगवाई गयी। संस्था के सभी कार्यकर्ताओं ने जी जान लगा कर इस कैंप को सफल बनाया। संस्था के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने बताया की उनके द्वारा चलाए जा रहे समाज सेवा कार्यों के लिए उन्हें सराहना और आशीर्वाद मिलता रहा है, जिसका नतीजा है की आज सीसीआरओ न केवल पश्चिम विहार बल्कि देश के कई राज्यों में अवॉर्नेस और हेल्थ कैंप लगाता आ रहा है।
संस्था द्वारा की जा रही समाज सेवा को देखते हुए उन्हें इस वर्ष उन्नत भारत सेवाश्री समाज रत्न पुरुस्कार से नवाजा भी जाएगा, जिसकी घोषणा हाल ही में की गई है। सुषमा नाथ द्वारा संस्था के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल को अवार्ड नॉमिनेशन एवं निमंत्रण लेटर दिया गया। इस अवसर पर एडवोकेट सुचेता, युवा अध्यक्ष अखिल नाथ और नरेश कुमार भी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सावन में है महामृत्युंजय जाप का विशेष महत्व, अकाल मृत्यु से बचाता है महामृत्युंजय मंत्र का जाप : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

Sun Jul 24 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जयराम विद्यापीठ में चल रहा है सावन महामृत्युंजय जाप एवं अनुष्ठान। कुरुक्षेत्र, 23 जुलाई : जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के सान्निध्य एवं प्रेरणा से ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में सर्वकल्याण एवं विश्व […]

You May Like

advertisement