महाराणा प्रताप भवन में 6 जुलाई से 9 जुलाई तक होगा नि:शुल्क जादूई शो का आयोजन

महाराणा प्रताप भवन में 6 जुलाई से 9 जुलाई तक होगा नि:शुल्क जादूई शो का आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर करेंगे जादू की कला का प्रदर्शन।
अधिक से अधिक लोगों को जादूई शो में पहुंचने का किया आह्वान।

पलवल 5 जुलाई : अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सूचना जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से महाराणा प्रताप भवन में 6 जुलाई से 9 जुलाई 2023 तक दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक तथा सांय 6 बजे से 8 बजे तक निशुल्क विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर द्वारा जादूूई शो का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त नेहा सिंह द्वारा किया जाएगा। विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर ने स्थानीय लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) के विश्राम गृह में बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकार एवं छायाकार को संबोधित करते हुए कहा कि जादू एक कला है, इसमें 75 प्रतिशत ट्रिक्स और 25 प्रतिशत सम्मोहन होता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे भ्रमित न हों, अंधविश्वास पर यकीन न करें। दुनिया में चमत्कार जैसी कोई चीज नहीं होती। जादू केवल कुछ क्षणों के लिए ही हिप्रोटाइज का इस्तेमाल करके किया जा सकता है।
जादूगर सम्राट शंकर ने कहा कि सरकार देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। अमृत महोत्सव की कड़ी में ही प्रदेश सरकार के सूचना जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से जिला पलवल में लोगों को हंसाने, उनका मनोरंजन करने तथा जादू कला से रूबरू करवाने के लिए जादूई शो करवाने का निर्णय लिया है। यह जादूई शो पलवल के महाराणा प्रताप भवन में 6 जुलाई से 9 जुलाई 2023 तक दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक तथा सांय 6 बजे से 8 बजे तक किया जाएगा।
यह जादूई शो सभी आमजन के लिए बिल्कुल निशुल्क है। इसमें किसी प्रकार का कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। उन्होंने जिलावासियों से 6 जुलाई से 9 जुलाई 2023 तक इन चार दिनों में रोजाना आयोजित किए जाने वाले दो शो में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जादूई शो के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, भू्रण हत्या पर रोक, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नशे से दूर रहने के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वे विश्व के 4 महान जादूगरों में से एक हैं। उन्होंने देश-विदेश में अब तक करीब 28 हजार जादूई शो आयोजित किए हैं, जिनमें से लगभग 23 हजार जादूई शो उन्होंने चैरिटी जैसे-रैडक्रॉस, सीएम रिलिफ फंड, कारगिल कोष आदि के लिए किए। जादूगर सम्राट शंकर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे अधिक प्रसन्न है क्योंकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आमजन को जागरूक करने के साथ-साथ जादूई शो के माध्यम से उनका मनोरंजन करने का कार्य सौंपा है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बारंबार धन्यवाद व्यक्त किया। वे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लोगों को सामाजिक कुरूतियों को दूर करने के प्रति जागरूक करने और पर्यावरण व जल का अधिक से अधिक संरक्षण करने जैसे संदेशों को आमजन मानस तक रोमांचक ढंग से पहुंचाएंगे। पर्यावरण बचाओ तथा जल संरक्षण और समाज में व्याप्त कुरूतियों को दूर करने के लिए हमारा भी दायित्व बनता है कि इसका प्रचार-प्रसार करके अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। उन्होंने पहले भी प्रदेश सरकार की ओर से हरियाणा स्वर्ण जयंती के अवसर पर जिला पलवल में जादू के शो आयोजित किए थे।
उन्होंने बचपन में जादू देखकर ही अपने देश का नाम विश्व में रोशन करने के लिए जादू को अपना प्रोफेशन बनाया। जादूगर सम्राट शंकर ने कहा कि वे सरकार के सहयोग से एक एकेडमी तैयार करने का प्रयास कर रहे हैं, जहां पर जादू कला के गुर सिखाए जा सकें, ताकि विलुप्त होती जादुई कला को सजोकर रखा जा सके। उनका कहना है कि जादू की कला को उजागर रखने के लिए अन्य कोर्स की भांति जादू का डिप्लोमा भी होना चाहिए। इसके माध्यम से भविष्य में सरकार के आर्ट एंड कल्चर के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए जादूगर तैयार किए जा सकते है। इसके लिए अलग से एक मंच तैयार किया जा सकता है, उन्होंने जादू सिखने के लिए कई शिष्य भी तैयार किए हैं। उन्होंने कहा कि जादू की कला को कला तक ही सीमित रखना चाहिए, इसका दुरूपयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी आमजन आज के व्यस्त जीवन की अपनी दिनचर्या में योग और प्राणायाम को जरूर अपनाएं। सरकार के इस कार्यकम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। जिला पलवल में जादुई शो की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर उन्होंने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरनीत सिंह सेठी को किया सेवाश्री सम्मान हेतु मनोनीत

Wed Jul 5 , 2023
हरनीत सिंह सेठी को किया सेवाश्री सम्मान हेतु मनोनीत। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कंस्टीटूशन क्लब में आयोजित किया जाएगा समारोह।स्व० भारत प्रेम नाथ द्वारा सुसर्जित 28 वर्षों से भी अधिक की धरोहर। नई दिल्ली 5 जुलाई : दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब में आज डॉ. सुषमा […]

You May Like

advertisement