आदेश मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस स्टूडेंटस की की हुई फ्रेशर पार्टी

आदेश मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस स्टूडेंटस की की हुई फ्रेशर पार्टी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

डॉक्टर बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें विद्यार्थी : डा. गिल।

कुरुक्षेत्र आदेश : मोहड़ी स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज में अंडर ग्रेजुएट एमबीबीएस के बैच 2023 के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। मेडिकल के 2022 के एमबीबीएस स्टूडेंटस ने नये विद्यार्थियों का स्वागत गर्म जोशी से किया और उन्हें अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरूआत करते आदेश ग्रुप के चेयरमेन डा. एच.एस. गिल और प्राचार्य डा.एन.एस. लांबा ने की। डा. एच.एस. गिल ने कहा कि सभी विद्यार्थी अपने डॉक्टर बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें और शिक्षा ग्रहण के साथ-साथ हर क्षेत्र में अनुशासन बनाकर आगे बढ़ते रहें। नये बैच के विद्यार्थियों ने मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। नृत्य और संगीत का लाजवाब मंचन रहा और हिन्दी व पंजाबी शायरी से माहौल को शायराना बना दिया। अलग-अलग प्रदेशों से आए विद्यार्थियों ने विभिन्नता में एकता की शानदार मिसाल प्रस्तुत की। रैंप वॉक ने खूब समय बांधा। रैंप वॉक के आधार पर हिमांशी और वजरतकर श्रेयस किशोर को मिस एंड मिस्टर बैच 2023 का ताज पहनाया गया। अंत में प्रिंसीपल डा. एन.एस. लांबा ने नये बैच के स्टूडेंटस का स्वागत किया और कहा कि सभी विद्यार्थी एकाग्रता के साथ शिक्षा प्राप्त करें और बेहतरीन डॉक्टर बनकर आदेश मेडिकल कॉलेज का नाम देश व समाज में चमकाएं। इस अवसर पर एमडी डा. गुणतास गिल, डा. नरेश ज्योति सहित कॉलेज का स्टॉफ मौजूद रहा।
मिस एंड मिस्टर 2023 से चुने गये विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते डा.एच.एस. गिल।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगरवासियों का गीता जयंती महोत्सव में सहयोग आवश्यक : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

Tue Dec 26 , 2023
नगरवासियों का गीता जयंती महोत्सव में सहयोग आवश्यक : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष -94161 91877 गीता जयंती शोभा यात्रा में लोगों ने दिखाया प्रेम एवं आस्था। कुरुक्षेत्र, 25 दिसम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने श्री जयराम विद्यापीठ में गीता जयंती महोत्सव […]

You May Like

advertisement