3 जनवरी से जिले में लगभग 1,04,165 किशोर-किशोरियों को लगेगा कोविड का सुरक्षा टीका, गंभीर बीमारियों से पीड़ित 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 10 जनवरी से दी जाएगी तीसरी खुराक

जांजगीर-चांपा,1 जनवरी, 2022/ जाएंगे। इसके लिए पात्र लाभार्थी एक जनवरी से ” कोविन एप” पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 60 वर्ष से अधिक के लोगों को 10 जनवरी से कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक (प्रीकॉशन डोज) दी जाएगी। इस वर्ग के ऐसे लोग जिन्हें दूसरी खुराक लिए नौ महीने या 39 सप्ताह पूरे हो चुके हैं, उन्हें तीसरी खुराक दी जाएगी।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने 3 जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार के के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये है। जांजगीर-चांपा जिले में लगभग 1,04,165 किशोर-किशोरियों काविड से सुरक्षा के टीके लगाए जाएंगे। किशोर-किशोरियों के लिए केवल को-वैक्सीन टीके का ही विकल्प रहेगा। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारी जैसे हार्ट डिसीज़, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन, किडनी डिसीज़, हीमोडायलिसिस, कैंसर, सिकलसेल, एचआईवी एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 10 जनवरी से कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक दी जाएगी।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोविड की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर टीकाकरण और कोविड जांच पूरी क्षमता के साथ किया जाए- कलेक्टर

Sat Jan 1 , 2022
जांजगीर-चांपा ,1 जनवरी, 2022/कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने आज खंड चिकित्सा अधिकारियों की बैठक जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में ली। कलेक्टर ने कहा कि  कोविड संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी प्रकार की आवश्यक तैयारी पूर्ण कर लें। पूरी क्षमता के साथ टीकाकरण और कोविड […]

You May Like

advertisement