स्कूलों में गूंजेगी गीता वाणी, श्रीकृष्ण और अर्जुन के संवाद की होगी प्रस्तुति

स्कूलों में गूंजेगी गीता वाणी, श्रीकृष्ण और अर्जुन के संवाद की होगी प्रस्तुति।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत स्कूल से लेकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित। विद्यालय स्तर पर पहली से छह दिसंबर और जिला स्तर पर 12 से 14 दिसंबर तथा राज्य स्तर पर 20 से 24 दिसंबर तक होगा प्रतियोगिताओं का आयोजन। प्रतियोगिताओं में छठी से आठवीं और 9 वीं से 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थी लेंगे हिस्सा।

कुरुक्षेत्र 25 नवंबर : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान प्रदेशभर में गीता वाणी गूजेंगी। स्कूलों में गीता श्लोकोच्चारण से लेकर भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के संवाद की प्रस्तुतियां होंगी। यही नहीं गीता की शिक्षाओं पर आधारित विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत स्कूल व राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी किया है। जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को 7 से 24 दिसंबर तक प्रतियोगिताएं आयोजित करवाने के निर्देश दिए हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल पर गीता के संदेशों के साथ स्कूली विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव स्कूल स्तर पर मनाया जाएगा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में शिक्षा विभाग को विद्यालय व राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित करवाने के निर्देश दिए गए थे। गीता के संदेशों के आधार पर निबंध लेखन, गीता श्लोकोच्चारण, भाषण, संवाद, प्रश्नोत्तरी व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। इन प्रतियोगिताओं में छठी से आठवीं और 9 वीं से 12 वीं कक्षा तक सभी सरकार व निजी विद्यालय हिस्सा लेंगे। अहम पहलू यह भी है कि प्रतियोगिताओं में पुरस्कार राशि के अलावा खंड और जिला स्तर पर पांच-पांच हजार रुपये आयोजन खर्च भी आवंटित किया गया है। जिला स्तर पर निर्णायक मंडल में अध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी, सचिव मौलिक शिक्षा अधिकारी और सदस्य 6 भाषा विशेषज्ञ शामिल होंगे। इसके साथ ही राज्य स्तरीय निर्णायक मंडल में अध्यक्ष अतिरिक्त निदेशक सेकेंडरी शिक्षा विभाग, सचिव निदेशक एससीईआरटी गुरुग्राम, सदस्य 8 भाषा विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शेड्यूल के अनुसार विद्यालय स्तर पर 1 से 6 दिसंबर, खंड स्तर पर 7 से 9 दिसंबर, जिला स्तर पर 12 से 14 दिसंबर व राज्य स्तर 20 से 24 दिसंबर तक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इन प्रतियोगिताओं में खंड स्तर पर प्रथम पुरस्कार 1100 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 750 रुपए, $तृतीय पुरस्कार 500 रुपए व सांत्वना पुरस्कार 100 रुपए, जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 2100 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 1500 रुपए, तृतीय पुरस्कार 1100 रुपए व सांत्वना पुरस्कार 500 रुपए तथा राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 5100 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 3100 रुपए, तृतीय पुरस्कार 2100 रुपए व सांत्वना पुरस्कार 1 हजार रुपए प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी में 3-3 सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि संवाद प्रतियोगिता में गीता के उपदेश के दौरान विद्यार्थी भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन तथा संजय और धृतराष्ट्र के मध्य हुए संवाद की प्रस्तुति देंगे। संवाद प्रतियोगिता के माध्यम से गीता के उपदेशों को गीता के श्लोकों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थी वेशभूषा एवं साज सज्जा के माध्यम से मंच पर प्रस्तुति देंगे। प्रत्येक प्रस्तुति पांच मिनट की होगी। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गीता पर आधारित ही प्रश्न होंगे। पेटिंग भी गीता ज्ञान को समर्पित रहेगी। गीता श्लोकोच्चारण और भाषण प्रतियोगिता का विषय भी गीता का उपदेश ही रहेगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: भाजपा की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं- सुनीता सिंह

Sat Nov 25 , 2023
स.पा महिला सभा के संगठन की बैठक जिला अध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सन 2024 में लोकसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में आहूत बैठक का संचालन महासचिव हरी प्रसाद दुबे ने कियाबैठक को राष्ट्रीय महासचिव सुनीता सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की भाजपा […]

You May Like

Breaking News

advertisement