जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह बरेली व श्रीमती मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली के निर्देश अनुसार रिंकी सैनी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर हरविंदर कौर व शारीन जेंडर स्पेशलिस्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन के द्वारा जनपद बरेली के जिला अस्पताल बरेली पर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेटियों को हिमालया की बेबी किट तथा बूलन क्लॉथ किट दी गई । तथा बेटियों के माता-पिता को जन्म होने की बधाइयां दी गई कार्यक्रम में जिला अस्पताल बरेली के डॉक्टर बृज बिहारी व राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की अध्यक्ष बिंदु सक्सेना उपस्थिति रही कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्टाफ उपस्थित रहे । महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया तथा हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई उनके बच्चों के लिए प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना व कन्या सुमंगला की विस्तार पूर्वक जानकारी दी ।




