सर्व कल्याण की भावना से किया गया पूजन ही भगवान स्वीकार करते हैं : महंत राजेंद्र पुरी

सर्व कल्याण की भावना से किया गया पूजन ही भगवान स्वीकार करते हैं : महंत राजेंद्र पुरी।

संवाददाता – राजकुमार कौशिक।

जग ज्योति दरबार हमेशा सर्व कल्याण की प्रेरणा देता है।

कुरुक्षेत्र, 7 जुलाई : जग ज्योति दरबार में सावन पूजन के साथ समाज सेवा एवं सर्व कल्याण की प्रेरणा दी जा रही है। दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि सनातन धर्म में हर पूजा का विशेष महत्व होता है तथा पूजा मानव कल्याण के लिए ही होती है।
शुक्रवार को जग ज्योति दरबार की सामाजिक गतिविधियों के साथ सावन पूजन किया गया जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूजन के उपरांत महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि सावन के महीने में सोमवार और शुक्रवार की बहुत महत्ता है। इस दिन जो लोग समाज में सभी के सुखों की कामना एवं शांति चाहते हैं उन पर माता लक्ष्मी जी की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है।
इसी के साथ महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि जग ज्योति दरबार द्वारा शुरू किए गए नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत यात्रा और शिविरों का सिलसिला जारी रहेगा। जल्द ही कुरुक्षेत्र के पिहोवा, लाड़वा और शाहबाद के गांवों में भी नशे से छुटकारा दिलाने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही जागरूकता यात्रा निकाली जाएगी। कोई भी नशे का आदी हो चुका व्यक्ति या उसका परिवार दरबार से जुड़कर मदद ले सकता है और आगामी यात्राओं में भागीदार बन सकता है।
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शक्ति के अनेक रूपों में जगत माता महालक्ष्मी का सर्वोच्च स्थान है : महंत जगन्नाथ पुरी

Sat Jul 8 , 2023
शक्ति के अनेक रूपों में जगत माता महालक्ष्मी का सर्वोच्च स्थान है : महंत जगन्नाथ पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सावन महीना शक्ति और शिव साधना के लिए सर्वोत्तम है : महंत जगन्नाथ पुरी। कुरुक्षेत्र, 7 जुलाई : मारकंडा नदी के तट पर अखिल भारतीय […]

You May Like

advertisement