राम जानकी मंदिर गुरुघाट पर मनाई गई गोस्वामी तुलसीदास की जयंती

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

राम जानकी मंदिर गुरुघाट पर मनाई गई गोस्वामी तुलसीदास की जयंती।

तुलसी काव्य में लोकमंगल, समरसता, समन्वय, मर्यादा की प्रतिष्ठा है – कुंदन

आजमगढ़। विश्वकवि तुलसीदास की जयंती नगर के गुरुघाट स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में श्रीरामजानकी मानस सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को मनाई गई। मंदिर के प्रांगण में स्थापित तुलसीदास की प्रतिमा एवं श्रीराम दरबार का पूजन किया गया।
अध्यक्षीय सम्बोधन में प्रभुनाथ सिंह मयंक ने कहा कि तुलसीदास कालजयी रचनाकार थे। उनके द्वारा रचित श्रीरामचरित मानस में वैश्विक समरसता, लोकमंगल, मर्यादा, आदर्श, राजधर्म की चेतनामयी प्रेरक प्रतिष्ठा की गयी है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए समिति के अध्यक्ष पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास के रामचरित मानस में भक्ति, कर्मयोग और ज्ञानयोग की त्रिवेणी का पावन प्रवाह है। उसमें मानव जीवन के सर्वांगीण पक्ष पर जनकवि तुलसीदास ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के माध्यम से महान सन्देश दिया है।
मंदिर के महंत संजय पंडित ने आगन्तुकों का स्वागत किया।
इस मौके पर ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार पाण्डेय, श्याम पाण्डेय, अशोक कुमार तिवारी, सतीश चंद्र मिश्र, रामकुमार पाण्डेय, रविशंकर पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: बैटरी चोर गिरोह के दो सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार,

Thu Aug 4 , 2022
तल्लीताल क्षेत्र से वाहनों की बैटरियां चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य दिल्ली से गिरफ्तारकब्जे से वाहनों की 10 बैटरियां वह घटना में सम्मिलित स्कूटी बरामद दिनांक घटना- 15/07/2022दिनांक सूचना- 16/07/2022मुकदमा FIR NO 48/22 धारा 379 भादवि।वादी- श्री विकाश जोशी, पुत्र स्व0 पूरन चन्द्र जोशी, निवासी- ड्रम हाउस थाना […]

You May Like

advertisement