राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया अतुल्य हरियाणा पुस्तक का विमोचन

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया अतुल्य हरियाणा पुस्तक का विमोचन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र 29 नवंबर : हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने डॉ. कृष्ण कुमार द्वारा लिखित पुस्तक ‘अतुल्य हरियाणा’ का कल शाम राजभवन में विमोचन किया। अतुल्य हरियाणा पुस्तक की प्रथम प्रति डॉ. कृष्ण कुमार द्वारा हरियाणा के प्रथम व्यक्ति महामहिम राज्यपाल को भेंट की गई। इस अवसर पर एन आई टी कुरुक्षेत्र के निदेशक डॉ. बीवी रमन्ना रेड्डी भी मौजूद रहे। पुस्तक का विमोचन करते हुए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हरियाणा की संस्कृति बड़ी समृद्ध है और आज यह प्रदेश सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने डॉ. कृष्ण कुमार को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि यह पुस्तक हरियाणा के बारे में जानने और समझने का अच्छा स्रोत साबित होगी। अतुल्य हरियाणा पुस्तक हरियाणा की संस्कृति, इतिहास, कला और विकास पर लिखी गई है। पुस्तक के लेखक डॉ.कृष्ण कुमार पत्रकार हैं और डी डी न्यूज से सम्बद्ध हैं। इससे पहले भी डॉ.कृष्ण कुमार की तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। डॉ. कृष्ण कुमार को हरियाणा की लोक विधा सांग पर काम करने के लिए संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार से सीनियर फैलोशिप मिल चुकी है और वे शांतिदूत दलाई लामा से भी सम्मानित किए जा चुके हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: आईपीएस अभिनव कुमार बने प्रदेश के नए DGP बने,

Wed Nov 29 , 2023
वी वी न्यूज उत्तराखण्ड के नए DGP बने आईपीएस अभिनव कुमार , सीएम के करीबी और भरोसेमंद , डीजीपी अशोक कुमार के रिटायर के बाद सम्भालेंगे चार्ज देहरादूनCM पुष्कर सिंह धामी के बेहद करीबी और भरोसेमंद IPS अफसर और Intelligence Chief अभिनव कुमार उत्तराखंड के नए Director General of Police […]

You May Like

Breaking News

advertisement