दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा शीतला माता मंदिर फिरोजपुर छावनी में आयोजित होने वाली श्री राम कथा के प्रचार हेतु भव्य संध्या फेरी का किया गया आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 2 नवंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा 24 नवंबर से 30 नवंबर तक शीतला माता मंदिर, फिरोजपुर छावनी में आयोजित होने वाली श्री राम कथा के प्रचार हेतु आज श्री वेंकटेश्वर वाला जी मंदिर, फिरोजपुर छावनी से एक भव्य संध्या फेरी निकाली गई, जो भक्तिमय वातावरण में शीतला माता मंदिर, कथा स्थल पर संपन्न हुई।

संध्या फेरी में संस्थान की साध्वी अनु भारती, साध्वी रजनी भारती और साध्वी रितेश्वरी भारती जी ने भगवान श्री राम जी के भजन गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। स्थानीय श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह और भक्तिभाव से इसमें भाग लिया। पूरा छावनी क्षेत्र कीर्तन, भजन और “जय श्री राम” के जयघोष से गूंज उठा। संध्या फेरी का उद्देश्य उपस्थित श्रद्धालुओं को भगवान श्री राम के आदर्श जीवन की ओर प्रेरित करना और उन्हें कथा की ओर आमंत्रित करना था।
सायंकालीन भ्रमण के दौरान नरेश गोयल, गोरी शंकर, हिमांशु गुप्ता, जगदीश जी, अमित गुप्ता, डॉ. अश्वनी जी, विष्णु जी और रवनीत सेठी जी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर संस्था के प्रवक्ता स्वामी चंद्रशेखर जी ने कहा कि श्री राम कथा केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक यज्ञ है जो मानव जीवन को धर्म, सत्य और नैतिकता से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि श्री राम का जीवन हमें सिखाता है कि भक्ति के मार्ग पर त्याग, निष्ठा और कर्तव्य पालन ही सच्ची साधना है।

इस संबंध में संस्था से पधारी साध्वी करमाली भारती जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्री राम केवल एक चरित्र नहीं, बल्कि आदर्श जीवन के जीवंत प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि जब मानव मन अध्यात्म से जुड़ जाता है, तो जीवन के हर संघर्ष में भी शांति और प्रकाश मिल जाता है। श्री राम कथा श्रवण एक ऐसा अनुभव है जो मन को शुद्ध और आत्मा को जागृत करता है।

साध्वी जी ने सभी को 24 से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाली श्री राम कथा में सम्मिलित होकर इस आध्यात्मिक महोत्सव का लाभ उठाने हेतु आमंत्रित किया।

उन्होंने कहा कि आइए, श्री राम कथा के माध्यम से ईश्वर के आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर आंतरिक शांति और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पावन कार्तिक मास में अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा आज जीरा में प्रभातफेरी निकाली

Mon Nov 3 , 2025
प्रभातफेरियों का यह सिलसिला 25वें दिन भी जारी रहा। फिरोजपुर 2 नवम्बर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा पावन कार्तिक मास के लगातार 25वें दिन भी प्रभातफेरियों का सिलसिला जारी रहा । अमृतवेला प्रभात सोसाइटी ने अपनी जड़ें आज जीरा में भी जमा दी हैं। अमृतवेला प्रभात […]

You May Like

advertisement