पूर्व सांसद प्रवीण सिहं ऐरन द्वारा किया गया भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी पूर्व सांसद एवं 25, बरेली लोकसभा से सपा इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी श्री प्रवीण सिंह ऐरन और पूर्व मेयर श्रीमती सुप्रिया ऐरन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जवाहर लाल नेहरु युवा केंद्र, बरेली में किया गया। जहां ऐरन दंपति ने समारोह में आये सभी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं अथितियों का स्वागत किया, कार्यक्रम में उन सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संस्थाओं, मतदाताओं, समाज के सम्भ्रांत व्यक्तियों का स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री प्रवीण सिंह ऐरन ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम पूरे जोश के साथ आज इस प्रांगण में मौजूद है, श्री ऐरन ने सभी लोगों से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में आये सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, समाजिक संस्थाओं, मतदाताओं, समाज के सम्भ्रांत व्यक्तियों का आभार व धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा इस समय देश में जो हालात है वह हमें सोचने पर मजबूर करते हैं कि हम कहां खड़े है और देश का नेतृत्व देश को किस गर्त में ले जा रहा है, मुझे उम्मीद है कि देशवासी जल्द ही इस साजिश को समझ जायेंगे।
कार्यक्रम में लोगों ने होली मिलन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिव तांडव, राधा कृष्ण एवं मथुरा की होली की झांकियां का भी आनन्द लिया।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिहं, सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, कंाग्रेस जि0 अशफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, पूर्व मेयर डॉ. आई. एस. तोमर, संजीव यादव, श्रीमती सुनीता गंगवार (आप जि0 अ0) प्रो0 अलाउददीन, मयंक शुक्ला मोंटी, पारस शुक्ला, शिव प्रताप यादव, सतेन्द्र यादव, राज शर्मा, प्रमोद यादव नूतन शर्मा, राजेश अग्रवाल, सुरेश गंगवार, हाजी गुडडू, अरविन्द सिंह यादव, दिनेश यादव, गौरव सक्सेना, के. के. दीक्षित, अनूप सक्सेना, अनुज गंगवार, दीपक बाल्मीकि, महेन्द्र सिंह, आकाश यादव, एड. सुरेन्द्र पाण्डेय, कमलेश ठाकुर, कुमकुम शर्मा, योगेश जौहरी समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घमासान युद्ध के बाद भूमि पर गिरा रावण, गूँजा जय श्रीराम, कल निकलेगी शोभायात्रा

Fri Apr 5 , 2024
दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : ब्रह्मपुरी में चल रही ऐतिहासिक 164 वीं रामलीला में आज गुरु व्यास मुनेश्वर जी ने लीला के साथ-साथ वर्णन किया कि रामायण के महायुद्ध में जब लक्ष्मण ने मेघनाद का वध कर दिया तब स्वयं लंकाधिपति रावण ने युद्ध करने का निश्चय किया और अपनी […]

You May Like

Breaking News

advertisement