Uncategorized

एसकेडी लोटस वैली स्कूल का हुआ भव्य शुभारंभ

Oplus_131072

जहानागंज को मिला आधुनिक शिक्षा का नया उपहार

आज़मगढ़। जहानागंज क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही प्रतीक्षा आखिरकार पूरी हो गई। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता और संस्कारयुक्त वातावरण के लिए प्रसिद्ध एसकेडी ग्रुप ने शुक्रवार को स्थानीय बाजार में अपनी नई शाखा एसकेडी लोटस वैली स्कूल का भव्य शुभारंभ कर क्षेत्र को एक नई सौगात दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह और विधान परिषद सदस्य विक्रान्त सिंह ‘रिशू’ ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों और अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।

विद्यालय परिसर का अवलोकन करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि एसकेडी ग्रुप द्वारा लोटस वैली के माध्यम से छोटे बच्चों के लिए जो आधुनिक और संस्कारयुक्त शिक्षा की पहल की जा रही है, वह जहानागंज क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करेगी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक दीनानाथ जी ने भी एसकेडी ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था हमेशा अभिभावकों के विश्वास पर खरी उतरी है और आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगी।

विद्यालय में प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा पांच तक की शिक्षा की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई है, जिससे छोटे बच्चों को प्रारंभिक स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।

संस्थापक विजय बहादुर सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि धनहुंआ ग्राम स्थित एसकेडी ग्रुप की अन्य संस्थाएं—एसकेडी विद्या मंदिर, एसकेडी इंटर कॉलेज, एसकेडी आईटीआई और एसकेडी रेजिडेंशियल अकादमी—पहले से ही उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी कि जहानागंज बाजार में छोटे बच्चों के लिए भी एसकेडी ग्रुप का विद्यालय स्थापित किया जाए, जिसे आज साकार कर दिया गया है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के श्रीकांत सिंह एवं प्रधानाचार्या अनामिका गांगुली ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक रामदर्शन यादव, रमेश कन्नौजिया, अरुण सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के पूरे स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अब जहानागंज में शिक्षा का स्तर और ऊंचा उठने जा रहा है, और एसकेडी लोटस वैली स्कूल इस दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel