Uncategorized

ब्रह्महर्षी भूमिहार समाज द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

बिलरियागंज । क्षेत्र के रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर पटवध के प्रांगण में शनिवार की शाम को ब्रह्महर्षी भूमिहार समाज द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भूमिहार समाज के लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ होली की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम के संयोजक व प्रबंधक श्रवण कुमार राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। उन्होंने कहा के समाज में एकता, सहयोग और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया।
गायक कलाकार कौशल राय ने “एक तू ही धनवान है गोरी, बाकी सब कंगाल” गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष रवि राय, इंद्रासन राय, प्रबंधक डॉ जेपी सिंह, मंत्री अमरजीत राय, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कौशल कुमार राय उर्फ मुन्ना राय, वशिष्ठ राय एडवोकेट,अनिल राय,सीडब्ल्यूसी बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह, एडवोकेट रमाकांत राय प्रकाश रंजन राय अखिलेश राय जयप्रकाश राय एडवोकेट हरिमोहन राय,रुद्र प्रकाश राय, रिंकू राय, जयदेव राय, संजय राय, गोपाल राय, रामरतन राय, गामा राय, राजेश राय गुड्डू, बृजेश राय, वशिष्ठ राय एडवोकेट मनीष राय अध्यापक गोपल राय, सुरेंद्र राय, रामनारायण राय,सूरज राय भाजपा नेता,प्रवीण राय, श्याम करन राय, सूरज प्रकाश राय, डॉ. ओमकार राय, दिनेश राय, रामबचन राय, अशोक राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel