सक्ती जिला में जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

सक्ती 2 नवंबर 2022/ जिले में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव समारोह कार्यक्रम में कल 1 नवंबर 2022 को जिला कलेक्ट्रेट परिसर मैदान में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस राज्योत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव शामिल हुए। कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर मैदान में सभी शासकीय विभागों व निजी दुकान संचालकों द्वारा स्टॉल लगाकर विषय वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया और साथ ही साथ भव्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए गए हैं।
कलेक्टर परिसर में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन-
        जिला राज्योत्सव कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।यह रंगोली प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं छत्तीसगढ़ की संस्कृति थीम पर आधारित थी। इस रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों, विभिन्न महिला स्वसहायता समूहों व युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस रंगोली प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महतारी, छत्तीसगढ़ आदिवासी चित्रकला, सक्ती जिले का नक्शा, छत्तीसगढ़ की बेटी जैसे थीम पर आकर्षक रंगोली बनाये गए।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>जिले में धान खरीदी महाभियान आज से शुरू</strong>

Wed Nov 2 , 2022
संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव प्रसाद राय और जिला कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की उपस्थिति में तिलई धान खरीदी केंद्र से धान खरीदी की प्रक्रिया का हुआ शुभारंभ  जांजगीर चांपा 1 नवंबर 2022/ जिले में राज्योत्सव के अवसर पर कल संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव प्रसाद राय और जिला कलेक्टर श्री […]

You May Like

advertisement