गुदगुदी जंक्शन समूह ने किया भजन संध्या दाती दा दरबार का आयोजन।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने मां की पावन जोत प्रज्वलित की।
कुरुक्षेत्र, 22 अक्तूबर : गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा विष्णु कॉलोनी के श्री दुर्गा मंदिर में भजन संध्या दाती दा दरबार आयोजित की गई। सचिव सुनील अंगीरस ने बताया कि समूह के म्यूजिकल ग्रुप गाता रहे मेरा दिल के 11 गायकों ने नवरात्रों के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुति से समां बांधा। मंदिर के पुजारी प. मोहन लाल शर्मा ने मुख्य यजमान एवं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमौली गौड़ सहित उपाध्यक्ष अनुज गौड़, संरक्षक जितेंद्र बंसल, गुलशन ग्रोवर, राकेश कंसल, सतीश मित्तल, अमरजीत पांचाल, श्याम जुनेजा और कमल अरोड़ा आदि पदाधिकारियों से विधिवत पूजन संपन्न करवाया।
तत्पश्चात अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला व मंजूबाला सिंगला ने मां की पावन जोत प्रज्ज्वलित की। गुदगुदी समूह के संस्थापक सदस्य अवनी गुप्ता ने मां की चुनरी रस्म निभाई। इस अवसर पर अजय गोयल, सुरेंद्र काठपाल, अरुण गौड़, नरेश जैन, अशोक गोयल, मनीष खुराना, विजय गर्ग, विवेक भारद्वाज डब्बू, सचिन गाबा, पुनीत गर्ग, शक्तिमोहन तायल, स्वीटी मेहता, राजीव गुप्ता एडवोकेट,एल.आर.विज, ओम प्रकाश बाजवा, राज विज, रेखा शर्मा, मीना शर्मा, सुमन बंसल, सुनीता वालिया, कविता गोयल, आशुबाला गुप्ता और निशु वालिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
भजन संध्या के अवसर पर श्रद्धालु।