हमारा गुरु भगवा ध्वज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अतरौलिया का गुरु पूजन कार्यक्रम दिनांक 24 जुलाई 2022 दिन रविवार को

हमारा गुरु भगवा ध्वज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अतरौलिया का गुरु पूजन कार्यक्रम दिनांक 24 जुलाई 2022 दिन रविवार को

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला फूलपुर अतरौलिया इकाई का ग्रुप पूजन कार्यक्रम 24 जुलाई 2022 दिन रविवार को सायं 4:00 बजे आर एस कॉन्वेंट स्कूल महरूपुर अतरौलिया आजमगढ़ के प्रांगण में संपन्न होगा।
हमारा गुरु भगवा ध्वज-
ध्वज का प्रादुर्भाव अनायास ही नहीं होता।ध्वज की पृष्ठभूमि में उस राष्ट्र के दीर्घकालीन गौरवशाली इतिहास वहां की श्रेष्ठ परंपराओं जीवन दृष्टि व समाज के दीर्घ कालीन लक्ष्य दृष्टिगोचर होते हैं। इसलिए ध्वज मार्गदर्शक एवं प्रेरणा का केंद्र होता है।
हिंदू धर्म में गुरु और परमात्मा के प्रति एक समान श्रद्धा भाव (यस्य देवे पराभक्ति यथा देवे तथा गुरौ:)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ किसी व्यक्ति विशेष को गुरु नहीं मानता वह इसी भगवा ध्वज को गुरु के रुप में स्वीकार करता है। संघ व्यक्ति पूजक नहीं अपितु तत्व पूजक है। क्योंकि व्यक्ति स्खलनशील है, लेकिन तत्व सदैव ही स्थिर है, अटल है।
भगवा ध्वज त्याग अर्थात समाज हित में सर्वस्व अर्पण करने वालों का प्रतीक है। यह हिंदुत्व का प्रतीक भी है। यह हिंदू धर्म के सभी मत पंथ संप्रदायों में स्वीकार्य है।
जिस ध्वज की ओर देखते ही अंत: करण में स्फूर्ति का संचार होने लगता है वही भगवाध्वज अपने संघ कार्य के सिद्धांतों का प्रतीक है। इसलिए यह हमारा गुरु है।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित देश की पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने की खुशी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बांटे गए लड्डू:अश्वनी ढींगरा</em>

Sat Jul 23 , 2022
फिरोजपुर 23 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:= सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित देश की पहली जनजातीय और दूसरी महिला राष्ट्रपति श्रीमती दौपद्री मुर्मू निर्वाचित होने की खुशी में आज फ़िरोज़पुर छावनी मंडल में लड्डू बाँटे गए।जिसमें मंडल टीम के कई सदस्यों के साथ अश्वनी धींगरा एडवोकेट प्रदेश कार्यकारनी मेम्बर […]

You May Like

advertisement