जयराम पब्लिक स्कूल में मनाई गई गुरु पूर्णिमा।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छात्राओं ने मधुर वाणी में गुरु पूर्णिमा पर सुंदर गीत की प्रस्तुति दी।
कुरुक्षेत्र, 3 जुलाई : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से गतिमान श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया।
प्रिंसीपल अंजू अग्रवाल एवं अध्यापिकाओं ने ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा कृतिका ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्राओं ने मधुर वाणी में कबीर के दोहों पर आधारित सुंदर गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में स्कूल अंजू अग्रवाल ने बच्चों को गुरु पूर्णिमा के बारे में बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान से भी बढ़कर माना जाता है। महान गुरु वेद व्यास जी की जयंती पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है।
जयराम संस्थान के संस्थापक देवेंद्र स्वरूप जी का भारतीय संस्कृति और मूल्यों की स्थापना में अभूतपूर्व योगदान था। उसी पथ पर अग्रसर होते हुए परम शिष्य ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी कन्या शिक्षा, चिकित्सा सेवा, गौ सेवा और निर्धन कन्याओं का विवाह आदि के माध्यम से सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर रहे हैं।
गुरु पूर्णिमा पूजन अवसर पर अध्यापिकाएं एवं विद्यार्थी।