Uncategorized

10 जुलाई को श्री अवधूत आश्रम में आयोजित होगा गुरु पूर्णिमा पूजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

प्रातः 10 बजे आयोजित गुरु पूजन में परमहंस ज्ञानेश्वर जी महाराज देंगे आशीर्वचन।

कुरुक्षेत्र, 8 जुलाई : श्री अवधूत आश्रम में गुरु पूर्णिमा पूजन 10 जुलाई को श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। वीरवार को प्रातः 10 बजे आयोजित गुरु पूर्णिमा पूजन में श्रद्धालु परमहंस ज्ञानेश्वर जी महाराज से आशीर्वाद लेंगे। इस कार्यक्रम में भारी संख्या आश्रम से जुड़े श्रद्धालु देश विदेश से आश्रम में आकर गुरु पूजन में भाग लेंगे। आश्रम परिसर में स्थित ध्यान केंद्र में आयोजित इस पूजन में गुरु जी की पूजा की जाएगी। गुरु पूर्णिमा का उत्सव महर्षि वेदव्यास की पूजा के रुप में मनाया जाता है। महर्षि वेदव्यास ने चारों वेदों की रचना की, उन्होंने न केवल वेदों की रचना की बल्कि 18 पुराणों, उप पुराणों, ब्रह्मसूत्र और महाभारत जैसे ग्रंथों की भी रचना की। उन्होंने कहा कि हमारे सनातन धर्म की नींव वेदों पर टिकी हुई है। इसलिए वेदों के रचयिता महर्षि वेदव्यास की गुरु पूर्णिमा के दिन पूजा की जाती है। इस अवसर पर परमहंस ज्ञानेश्वर जी महाराज गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। अवधूत आश्रम में गुरु पूर्णिमा उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं में गुरु पूर्णिमा उत्सव को लेकर भारी उत्साह है।
परमहंस ज्ञानेश्वर जी महाराज।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel