हरनीत सिंह सेठी को किया सेवाश्री सम्मान हेतु मनोनीत

हरनीत सिंह सेठी को किया सेवाश्री सम्मान हेतु मनोनीत।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कंस्टीटूशन क्लब में आयोजित किया जाएगा समारोह।
स्व० भारत प्रेम नाथ द्वारा सुसर्जित 28 वर्षों से भी अधिक की धरोहर।

नई दिल्ली 5 जुलाई : दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब में आज डॉ. सुषमा नाथ ने हरनीत सिंह सेठी को सम्मान हेतु मनोनीत किया। माता मन्तारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. सुषमा नाथ ने यह जानकारी दी। आज युवा कलाकार एवं उद्योगपति से भेंट कर कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र सौपा गया। इस अवसर पर डॉ. नाथ ने बताया की वे युवा कलाकार हरनीत सिंह सेठी द्वारा धार्मिक संगीत को बढ़ावा देने के प्रयासों हेतु उन्हें इस अवार्ड से नवाज़ा जाएगा।
उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह एक ऐसा मंच है जहाँ हर वर्ष देश भर से 25 ऐसी विभूतियों को सम्मानित किया जाता है जो सेवा भाव से कार्य कर देश को आगे ले जाने में भूमिका निभा रहे हैं। इस वर्ष अटल मेडिकल विश्वविद्यालय के उप-कुलपति डॉ. सुरेंदर कश्यप, जादूगर सम्राट शंकर, युवा एथलिट अल्ट्रा रनर कार्तिक जोशी सहित अनेकों विभूतियों को इस सम्मान हेतु मनोनीत किया गया है। यह सम्मान अतुलनीय सेवा करने वाली विभूतियों को दिया जाता है। यह समारोह कंस्टीटूशन क्लब ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सेवाश्रि समिति के युवा अध्यक्ष अखिल नाथ, और अधिवक्ता सुचेता भी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: एक-एक बच्चें को पहुंचाएं स्कूल:- डीएम

Wed Jul 5 , 2023
एक-एक बच्चें को पहुंचाएं स्कूल:- डीएम, “स्कूल चले हम” विशेष अभियान के तहत आंगनबाड़ी के लगभग तेरह हजार बच्चों का हुआ नामांकन। जिला पदाधिकारी श्री कुन्दन कुमार द्वारा लगातार शिक्षा विभाग एवं आईसीडीएस के साथ समीक्षा बैठक कर आंगनबाड़ी केंद्रों के 6 वर्ष तथा उससे ऊपर उम्र के बच्चें जो […]

You May Like

advertisement