केएस कान्वेंट स्कूल में मनाया गया हरियाणा दिवस

केएस कान्वेंट स्कूल में मनाया गया हरियाणा दिवस
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877
छात्रों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग।
कुरुक्षेत्र, 31 अक्टूबर : पिहोवा रोड स्थित केएस कान्वेंट स्कूल में हरियाणा दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। हरियाणा की गौरवशाली परंपरा, लोकसंस्कृति और समृद्ध विरासत को सजीव करते विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समारोह में छात्रों की मनमोहक प्रस्तुतियों के जरिये हरियाणवीं संस्कृति की महक बिखेरी, बल्कि हरियाणवीं परिधानों के जरिये संस्कृति से जुड़ाव का संदेश दिया।
हरियाणा दिवस पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधक गुरिंदर सिंह घई ने की, जबकि प्रधानाचार्य राधा गुप्ता विशेष तौर पर मौजूद रहीं। कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में छात्रों ने हरियाणवी लोकगीत, नृत्य और नाट्य मंचन के माध्यम से राज्य की संस्कृति, और विकास यात्रा को प्रस्तुत किया।
स्कूल प्रबंधक गुरिंदर सिंह घई ने कहा कि हरियाणा दिवस का यह उत्सव न केवल एक सांस्कृतिक आयोजन रहा, बल्कि यह छात्रों के लिए अपने राज्य की आत्मा को समझने और गर्व से जीने की प्रेरणा का माध्यम भी बना।
प्रधानाचार्या राधा गुप्ता ने कहा कि हरियाणा की पहचान मेहनत, साहस और संस्कृति में निहित है। उन्होंने छात्रों को राज्य की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापिका नेहा शर्मा, भारती, मनविंदर, रीचा, अंजू, सुमन, रुचिका, पूजा, चंचल, अवनी, मीनाक्षी, निशा, नेहा रानी, सुलेखा, सोनाली, लीना, रेनू और सोनिया का विशेष योगदान रहा।
 
				 
					 
					


