केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया हरियाणा दिवस

केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया हरियाणा दिवस।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन।

कुरुक्षेत्र, 31 अक्तूबर : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में गतिमान श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में हरियाणा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम छात्रा खुशप्रीत ने हरियाणा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात रितिका ने सबते न्यारा म्हारा हरियाणा कविता की सुंदर प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने लघु नाटिका के माध्यम से हरियाणा की गौरव गाथा प्रस्तुत की। छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य भी प्रस्तुत किए। 12वीं कक्षा की छात्रा शीतल ने कुशल मंच संचालन द्वारा सबका मन मोह लिया। संस्थान के निदेशक एसएन गुप्ता ने हरियाणा दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने साथ ही बताया कि स्कूल की क्रिकेट टीम ने महाराणा प्रताप अकादमी सांभली में आयोजित दो दिवसीय अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने विजयी टीम को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रभजीत विर्क, किरण गौड, अनु गुप्ता, दीपिका, मोनिका वैद्य, किरण बाला व उज्वला इत्यादि अध्यापिकाएं मौजूद रही।
क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता रही टीम स्कूल के टीचरों के साथ तथा सम्बोधित करते स्कूल प्रिंसिपल।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित

Tue Nov 1 , 2022
जयराम कन्या महाविद्यालय में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जयराम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने निकाली रैली व ली एकता अखंडता की शपथ। कुरुक्षेत्र, 31 अक्तूबर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के […]

You May Like

advertisement