हरियाणा एनवायरमेंटल सोसायटी (एच.ई.एस.) का धर्मनगरी को हरा भरा करने का अभियान निरंतर जारी

हरियाणा एनवायरमेंटल सोसायटी (एच.ई.एस.) का धर्मनगरी को हरा भरा करने का अभियान निरंतर जारी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

गर्मी के मौसम में संतों के सहयोग से किया गया पौधारोपण।

कुरुक्षेत्र, 11 मई : गर्मी के मौसम में पेड़ पौधे ही सब से अधिक राहत प्रदान करते हैं। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में हरियाणा एनवायरमेंटल सोसायटी (एच.ई.एस.) के पिछले कई वर्षों से चल रहे अपने अभियान के अंतर्गत वीरवार को भी संतों के सहयोग से पौधारोपण किया गया।
एच.ई.एस. संस्था द्वारा नगर के रेलवे रोड़ पर पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री अद्वैत आनंद आश्रम नगली कुटिया के सहयोग से पौधारोपण किया गया। संस्था के अध्यक्ष ग्रीन मैन प्रो. एस.एल. सैनी ने बताया कि आश्रम की तरफ से महात्मा दिव्यानंद, महात्मा गोपालानंद, महात्मा अवधेशानंद, संत यथार्थ पूरी, अमन, दीपक व अन्य ने विभिन्न तरह के छायादार पौधे लगाकर उनको लोहे के जंगलों से सुरक्षा प्रदान की।
प्रो. सैनी ने बताया कि कि उनकी संस्था हरियाणा एनवायरमेंटल सोसायटी यमुनानगर शहर को हरा भरा कर चुकने के बाद पिछले करीब 9 वर्षों से कुरुक्षेत्र में भी लोगों के सहयोग से पौधारोपण का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र शहर की अन्य विभिन्न संस्थाओं तथा व्यक्तियों के सहयोग के अलावा अद्वैत अनंत आश्रम से पिछले 6 वर्षों से लगातार पौधारोपण कार्य हेतु एच.ई.एस. का सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया की इन वर्षों में आश्रम ने विभिन्न सार्वजनिक जगहों पर पौधारोपण करने हेतु 60 से अधिक पौधों के लिए योगदान किया है।‌ इस अवसर पर संत यता यथार्थ पूरी ने बताया कि आने वाले वर्षों में भी महाराज संत प्रकाश पुरी के मार्गदर्शन में उनका आश्रम इसी तरह से प्रतिवर्ष पौधारोपण कार्य हेतु हरियाणा एनवायरमेंटल सोसायटी (एच.ई.एस.)का सहयोग करता रहेगा।
संतों के साथ पौधरोपण करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंसान के पुण्य कर्म ही काम आते हैं : महंत राजेंद्र पुरी

Thu May 11 , 2023
इंसान के पुण्य कर्म ही काम आते हैं : महंत राजेंद्र पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 भीषण गर्मी में अग्नि के ढेरों के बीच महंत राजेंद्र पुरी कर रहे हैं तपस्या।41 दिवसीय पंच धूणी अग्नि तपस्या के साथ हो रहा है सत्संग। कुरुक्षेत्र, 11 मई […]

You May Like

Breaking News

advertisement